Chandra Grahan Horoscope: कन्या राशि में लगेगा चंद्रग्रहण सिर्फ 3 राशियों के लिए लकी होगा
Horoscope Chandra Grahan: चंद्रग्रहण 28 अगस्त को लग रहा है। 28 अगस्त को लगने वाले चंद्रग्रहण को खास माना जा रहा है, क्योंकि चंद्रमा का संबंध आपके इमोशंस और आपकी भावनाओं से होता है। चंद्रमा आपकी मां का भी कारक होता है। आइए जानें इसका किस राशि पर अच्छा असर होगा।

आपको बता दें कि चंद्रग्रहण इमोशंस, रिलेशनशिप, रिफ्लेक्शन आदि से जुड़ा हुआ होता है। अगस्त के महीने में सावन के आखिरी दिन रक्षा बंधन यानी पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है। यह इस साल साल का दूसरा चंद्रग्रहण हैं, आइए जानते हैं कि चंद्रग्रहण कैसा लग रहा है और इससे रकिन राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। कुछ राशियों के लिए यह पुरानी फैसलों को फिर से देखने वाला साबित हो सकता है। वहीं रिश्तों में भी आपको फिर से देखना होगा कि कमी कहां है। इसी तरह करियर और आर्थिक तौर पर भी इससे कई राशियां प्रभावित हो रही है। आपको बता दें कि ग्रहण 27-28 अगस्त को लग रहा है। ये आपके लिए वर्क लाइफ बैलेंस, जिम्मेारियां, रिलेशनशिप और इमोशनल आपके लिए अच्छा होना और कई स्थितियों के लिए आपको फोकस में रहना होगा?
आइए जानें यह किन राशियों के लिए परेशानी वाला होगा?
रक्षा बंधन के दिन इस साल चंद्रग्रहण का साया रहेगा। ग्रहण का संबंध राहु केतु से है, इसलिए इसका अच्छा असर बहुत ही कम राशियों पर होता है। इस साल 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। आइए जानें यह किन राशियों के लिए अच्छा होगा।
वृषभ राशि के लिए क्या?
वृषभ राशि के लिए इनकम के लिए खास रहेगा। आपके लिए इनकम के नएसाधन बनेंगे। इसके साथ ही नई समस्याएं जो आएंगी, उनके साथ आपके लिए नए सोल्यूशन भी बनेंगे। शुक्र, वृषभ राशि के स्वामी है, इस दौरान इस राशि के लिए शनि भी खास रहेंगे। सोशली और रिलेशनशिप में आपका खास फोकस रहेगा। आप रिलेशनशिप को लेकर थोड़े परेसान हो सकते हैं, लेकिन आर्थिक तौर पर आप अच्छा महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि वालों को सफलता
वृश्चिक राशि वालों को सफलता और राहत दोनों ही मिलेगी। शनिदेव का भी इस राशि को अच्छा असर मिलेगा। आपके क्रिएटिविटी और शौक के चलते आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप मोटिवेट फीलकर सकते हैं। आपको पर्सनल प्रोजेक्ट में इस दौरान सफलता मिलेगी।
मकर राशि वालों को कैसे लाभ?
मकर राशि वालों को उनके कम्युनिकेशन के जरिए लाभ होगा। आपको भविष्य के प्लान अच्छे से समझ आएंगे और बेहतर तरीके से आपइन्हें बना पाएंगे। आपकी अप्रोच को भी कुछ जानकारियां बदलेंगी और आपको इससे लाभ होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


