बुध का गोचर मंगल की राशि मेष में, 2 दिन बाद से होगा फायदा ही फायदा

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Budh Rashifal Mercury Transit 2026 : मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। मेष राशि में सूर्य पहले से ही बैठे हुए हैं। बुध के गोचर करते ही मंगल की राशि मेष में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा।

बुध का गोचर मंगल की राशि मेष में, 2 दिन बाद से होगा फायदा ही फायदा

Budh Rashifal Mercury Transit, बुध का मेष गोचर : बुध ग्रह का गोचर ज्योतिष दृष्टि में खास महत्व रखता है। बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जिनकी चाल शुभ और अशुभ परिणाम लेकर आ सकती है। गुरु की मीन राशि में बुध गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 के दिन सुबह में 06 बजकर 55 मिनट बुध का गोचर मेष राशि में होगा। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। मंगल की राशि में बुध 14 मई तक विराजमान रहने वाले हैं। मेष राशि में सूर्य पहले से ही बैठे हुए हैं। बुध के गोचर करते ही मंगल की राशि मेष में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। बुध का गोचर शुभ होने पर करियर और जॉब में नए मौके और प्रमोशन के योग बनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मेष राशि में बुध के गोचर होने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं बुध गोचर की लकी राशियों के बारे में-

बुध का गोचर मंगल की राशि मेष में, 2 दिन बाद से होगा फायदा ही फायदा

मेष राशि वालों के लिए सूर्य, बुध का गोचर कैसा रहेगा?

मंगल की राशि मेष में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनना मेष राशि के लिए उत्तम माना जा रहा है। अच्छी डील मिल सकती है। मान-सम्मान मिलेगा। आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे। काम को लेकर आपकी तारीफ भी होगी। दोस्तों के साथ समय बिताना आज अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में जीत हासिल करेंगे।

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य, बुध का गोचर कैसा रहेगा?

मंगल की राशि मेष में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनना सिंह राशि के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपका पूरा फोकस अपने काम पर रहेगा। बिजनेस में आ रही दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। आप अपनी प्रतिभा से सभी मुश्किलों को आसानी से पार कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है।

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य, बुध का गोचर कैसा रहेगा?

मिथुन राशि के लिए मंगल की राशि मेष में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनना लाभकारी माना जा रहा है। करियर और आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। व्यापार करने वालों को प्रॉफिटेबल डील मिल सकती है। मन खुश रहेगा। पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। मौज मस्ती वाला माहौल रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!