Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Budh gochar in Vrishchik Rashi know which zodiac effect predictions
Budh Gochar: वृश्चिक राशि में बुध का गोचर जानें किन राशियों को होगा लाभ, किन राशियों की लाइफ में होगी हलचल

Budh Gochar: वृश्चिक राशि में बुध का गोचर जानें किन राशियों को होगा लाभ, किन राशियों की लाइफ में होगी हलचल

संक्षेप:

आज 24 अक्टूबर को बुध मंगल की राशि वृश्चिक राशि में जा रहे हैं। आपको बता दें कि बुध, बुद्धिमानी, वाणी, संचार और बिजनेस के कारक माने जाते हैं। आइए इनके जाने से किन राशियों पर क्या प्रभाव होगा।

Fri, 24 Oct 2025 10:05 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आज 24 अक्टूबर को बुध मंगल की राशि वृश्चिक राशि में जा रहे हैं। आपको बता दें कि बुध, बुद्धिमानी, वाणी, संचार और बिजनेस के कारक माने जाते हैं। आइए इनके जाने से किन राशियों पर क्या प्रभाव होगा। आपको बता दें कि बुध के वृश्चिक राशि में जानें हर राशि पर इसका अलग प्रभाव होगा, बुध वाणी और फैसलों को प्रभावित करते हैं, इसलिए इस समय फैसले सोच समझकर लें। जो लोग रिसर्च, एस्ट्रोलॉजी से जुड़े हैं, उन लोगों को लाभ होगा। हालांकि बुध तीन हफ्ते के लिए ही वृश्चिक राशि में रहेगें, लेकिन आपको लंबे समय तक असर छोड़ जाएंगे। आइए जानें इस परिवर्तन का किन राशियों पर असर होगा

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेष राशि वालों के 8वें घर में बुध का गोचर हो रहा है, ऐसे में जो भी बात करें,ईमानदारी से करें। इस राशि के लोगों को अपनी वाणी पर खास कंट्रोल करना होगा।

कर्क राशि वालों के लिए करियर में लाभ के योग बन रहे हैं, इसके अलावा आपको कई प्रोजेक्ट में भी लाभ होगा। इस समय लोगों से अच्छे से बात करें, इससे आपको लाभ होगा। देश से बार जाने के योग भी कर्क राशि वालों के बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें:शनि साढ़ेसाती, शनिदोषों से बचने के लिए शनिदेव ने पद्मपुराण में बताए हैं ये उपाय

कन्या राशि वालों के लिए धन लाभ और भौतिक चीजों में आपके लिएलाभ के योग हैं। रिश्तों में इस समय थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है, लेकिन ईमानदारी से बात करने पर आपकी जीत होगी। इसके अलावा इस राशि के लोग प्रोपर्टी भी खरीद पाएंगे?

धनु राशि के लिए अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। इस दोरान आपकी कोई डील फाइनल होगी और प्रोजेक्ट तेज गति से आगे बढ़ेगा। साइंस की फील्ड के लोगों के लिए आगे बढ़ने के मौके बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!