दिवाली से पहले 42 दिन तक शुक्र और बुध हो रहे हैं वक्री, राशियों पर होगा असर, ऐसे करें सही

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

budh Shukra vakri 2026 hindi: बुध और शुक्र दिवाली से पहले वक्री हो रहे हैं। इससे किन राशियों के लिए अच्छे योग बनेंगे।आइए जानें इससे किन राशियों को अच्छा और बुरा लाभ होगा।

Diwali budh and Shukra
दिवाली से पहले बुध और शुक्र हो रहे हैं वक्री

दिवाली से पहले अक्टूबर में दो ग्रह वक्री होने वाले हैं। दिवाली से पहले भौतिक सुख समृद्धि के दाता शुक्र और वाणी और व्यापार के स्वामी बुध दोनों वक्री होंगे। ऐसे में लोगों के बिजनेस और सुख समृद्धि का कई राशियों के लिए कैसा रहेगा। आपको बता दें कि तुला राशि में शुक्र 3 अक्टूबर से 13 नवंबर तक वक्री रहेगें और इसके बाद. बुध भी 24 अक्टूबर से 13 नवंबर तक वक्री रहेंगे। बुध 24 अक्टूबर शनिवार को वक्री होंगे और कन्या राशि में रहेंगे। बुध नवंबर तक 13 तारीख तक वक्री रहेंगे। वक्री होने का मतलब है कि ग्रह विपरीत चाल रहा होता है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह अच्छा और कुछ राशियों के लिए परेशानी लाता है। आइए जानें किस राशि के लिए इन दोनों ग्रहों का वक्री होना शुभ और अशुभ रहेगा। 42 दिन तक शुक्र ऐसे ही रहने वाले हैं।

बुध के वक्री होने से किन राशियों के लिए बन रहे हैं अच्छे योग

बुध के वक्री होने से तीन राशियों के लिए अच्छेयोग बन रहे हैं, इनमें मेष, कर्क और वृ्श्चिक राशि के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। मेष राशि के लिए व्यापार में लाभकारी होगा। आपकी वाणी से आपके बन सकते हैं। कर्क राशि के लिए नौकरी में भी अच्छे योग बन रहे हैं। आपको पैसों की कमी नहीं होगी। वृश्चिक राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। मिथुन राशि के स्वामी हैं बुध , ऐसे में आपके लिए भी भी अच्छे योग हैं, लेकिन सेहत को लेकर ध्यान दें। मेंटल टेंशन से बचें।

वक्री शुक्र का असर कैसे आप पर पड़ेगा, यहां समझें

वृषभ राशि वालों को सेहत का ध्यान रखना होगा। अने खान-पान का ध्यान रखना होगा। मिथुन राशि वालों को बच्चों पर खास ध्यान देना होगा। इमोशनल होकर कोई भी बड़ा फैसला ना लें। कन्या राशि वालों को 3 अक्टूबर के बाद से भाग्य का साथ मिल सकता है। तुला राशि वालों को 3 अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर तक हेल्थ को लेकर अलर्ट रहना होगा। मकर राशि राशि को काम पर ध्यान देना होगा और हर चीज को सही करने की कोशिश करनी होगी। कुंभ के लिए भाग्य कमजोर पड़ सकता है।

बुध और शुक्र कैसे मजबूत होंगे?

बुध ग्रह को मजबूत करना है तो ज्योतिष के अनुसार पन्ना रत्न पहनें। आपको बता दें कि इससे बुद्धि, विद्या, वाणी, संचार, व्यापार, लेखन से आपको लाभ होगा। बुध के बीज मंत्र हैं:ॐ बुं बुधाय नमः का जाप करें। बुधवार को हरी वस्तुओं का दान करें।बुधवार को तुलसी का पूजन करने से भी बुध ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। शुक्र को मजूत करना है तो साफ और सुंदर कपड़े पहनें। अंदर और बाहर दोनों तरफ से अच्छा दिखना होगा। अपने घर को सुंदर बनाएं, शुक्रवार को सफेद कपड़े पहनें। अपनी पत्नी को खुश रखें।इत्र लगाएं और इत्र का दान भी करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़दिवाली से पहले 42 दिन तक शुक्र और बुध हो रहे हैं वक्री, राशियों पर होगा असर?