Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope and Numerology 27 October 2025: Mulank 1-9 Daily Future Prediction by Date of Birth Kal Ka Ank Rashifal
Numerology : मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 27 अक्टूबर का दिन? पढ़ें विस्तृत अंकराशि भविष्यफल

Numerology : मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 27 अक्टूबर का दिन? पढ़ें विस्तृत अंकराशि भविष्यफल

संक्षेप:

Numerology Horoscope 27 October 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। आइए जानते हैं, 27 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

Oct 26, 2025 10:55 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Numerology Horoscope 27 October 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 27 अक्टूबर का दिन…

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मूलांक 1- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में हल्का तनाव हो सकता है, इसलिए किसी भी फैसले को जल्दी में न लें। परिवार और मित्रों का साथ मिलेगा, जिससे मन का संतुलन बना रहेगा। आर्थिक मामलों में अचानक खर्च से बचें और जरूरत के अनुसार ही पैसे खर्च करें।

मूलांक 2- रिश्तों और परिवार में मधुरता बनी रहेगी। अपनों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। सामाजिक जीवन में सम्मान मिलेगा। आज नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर काम या सीखने के क्षेत्र में।

मूलांक 3- करियर और शिक्षा के मामले में आज अच्छा दिन है। मेहनत का फल मिलेगा और छोटे प्रयास भी सफल रहेंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें, हल्की थकान या सिरदर्द की संभावना है।

मूलांक 4- सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्र और सहयोगी आपके साथ खड़े रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। कामकाज में संतुलित रवैया अपनाएं।

मूलांक 5- यात्रा या नए कामकाज के मौके आपके लिए लाभदायक रहेंगे। घर और परिवार में शांति बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को सोच-समझकर लें, जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है।

ये भी पढ़ें:आने वाले सप्ताह में तुला, कुंभ समेत इन 5 राशियों के जीवन में होगे बड़े बदलाव

मूलांक 6- रिश्तों में मधुरता और समझदारी बढ़ेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में अच्छा समय है। करियर में स्थिरता आएगी और मेहनत का उचित फल मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर संतुलित भोजन और आराम जरूरी है।

मूलांक 7- आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में सुधार होगा। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। छोटे-छोटे प्रयास आज आपके लिए बड़े परिणाम ला सकते हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान या हल्की योगाभ्यास करें।

मूलांक 8- नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, इसलिए धैर्य और संयम से काम लें। करियर और पढ़ाई में मेहनत का उचित फल मिलेगा। रिश्तों में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर थकान महसूस हो सकती है।

मूलांक 9- आज सोच-समझकर फैसले लें। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में संयम रखें। पुराने किसी काम को पूरा करने का अच्छा समय है, लेकिन जल्दबाजी न करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!