
Numerology : मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 12 जनवरी का दिन? पढ़ें विस्तृत अंकराशि भविष्यफल
Numerology Horoscope 12 January 2026: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। आइए जानते हैं, 12 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…
Numerology Horoscope 12 January 2026: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 12 जनवरी का दिन…
मूलांक 1- आज आप पूरे कॉन्फिडेंस में रहेंगे। कामकाज में अपने फैसले खुद लेने का मन करेगा और ज्यादातर फैसले सही साबित होंगे। ऑफिस में आपकी एक्टिवनेस नजर आएगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन दिखावे पर खर्च करने से बचें। परिवार का साथ मिलने से मन मजबूत रहेगा।
मूलांक 2- आज दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। रिश्तों में भावनाएं गहरी होंगी, लेकिन ज्यादा उम्मीदें रखना आपको निराश कर सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। नींद पूरी लें, वरना थकान रहेगी।
मूलांक 3- आज आपके अंदर कुछ नया करने की इच्छा जागेगी। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है या कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। धन से जुड़े मामलों में स्थिति संतुलित रहेगी। घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा।
मूलांक 4- आज काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है। आपको प्लानिंग के साथ काम करना होगा, तभी काम समय पर पूरा होगा। ऑफिस में सीनियर आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। पैसों के मामले में स्थिरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मूलांक 5- आज दिन भागदौड़ वाला रहेगा। मीटिंग, कॉल और बातचीत ज्यादा रहेगी। नौकरी या बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। खर्च अचानक बढ़ सकता है, इसलिए पहले से प्लान बनाएं। मन चंचल रहेगा, लेकिन उत्साह बना रहेगा।
मूलांक 6- आज परिवार और निजी जीवन को प्राथमिकता देंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। ऑफिस में काम का माहौल शांत रहेगा। पैसों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन ज्यादा थकान से बचें।
मूलांक 7- आज मन थोड़ा शांत और सोच में डूबा रहेगा। काम में मन लगाने के लिए खुद को मोटिवेट करना पड़ेगा। कोई पुरानी बात याद आ सकती है। पैसों के मामले में जोखिम न लें। ध्यान, पूजा या मेडिटेशन से मन को शांति मिलेगी।
मूलांक 8- आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे। करियर में मेहनत का असर दिखने लगेगा। पैसों की स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। सेहत के लिए रूटीन जरूरी है।
मूलांक 9- आज जोश और एनर्जी भरपूर रहेगी। नेतृत्व वाले कामों में आगे रहेंगे। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी। पैसों की आवक बनी रहेगी, लेकिन गुस्से में कोई फैसला न लें। रिश्तों में संयम जरूरी है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





