Hindi Newsधर्म न्यूज़horoscope 2026 numerology number 9 future predictions mulank 9 ke liye 2026 kaisa rahega
Horoscope 2026: मूलांक 9 वालों के लिए कैसा होगा 2026, क्या करियर और लव लाइफ में आएंगे उतार-चढ़ाव?

Horoscope 2026: मूलांक 9 वालों के लिए कैसा होगा 2026, क्या करियर और लव लाइफ में आएंगे उतार-चढ़ाव?

संक्षेप:

Numerology Number 9 Horoscope: साल 2026 कैसा जाएगा? ये जानने के लिए हर कोई बेताब सा है। कुछ ही दिन में नया साल आने वाला है। हर कोई जानना चाहता है कि नया साल उसके लिए क्या-क्या लेकर आ रहा है? तो चलिए जानते हैं कि मूलांक 9 वालों के लिए ये साल कैसा रहेगा?

Dec 09, 2025 07:10 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Numerology Number 9 Horoscope for 2026: हर साल का अंत कई यादें देकर जाता है। वहीं नए साल से कई उम्मीदें भी होती हैं। हर किसी के मन में जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने की चाह होती है। अब सभी लोगों को 2026 का बेसब्री से इंतजार है। साथ ही सभी लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उनके लिए नया साल कैसा होगा? लोग राशिफल के जरिए अपने भविष्य का हिंट लेना चाहते हैं। वहीं मूलांक के आधार पर भी काफी कुछ पता चल जाता है। आज बात करेंगे कि आखिर मूलांक 9 वालों के लिए ये साल कैसा होगा?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

करियर, पर्सनल लाइफ और स्वास्थ्य

नया साल मूलांक 9 वालों के लिए अच्छा होगा या फिर मिक्स? इस सवाल का जवाब मूलांक 9 वाले जातक जानने के लिए बेताब हैं। बता दें कि इस साल इस मूलांक के जातकों के प्रमोशन होने का योग है। प्रोफेशनल लाइफ ट्रैक पर लौटकर आएगी। कई लोगों को अच्छी पोजीशन मिलने वाली है। जो लोग अपना कुछ शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी समय सही है। वहीं पैसों के मामले में नया साल मूलांक 9 वालों के लिए अच्छा होगा। रही बात पर्सनल लाइफ की तो मूलांक 9 के जातकों की लव लाइफ सही जाएगी। इस साल अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा। काम की वजह से तनाव हो सकता है तो इसका बैलेंस बनाकर रखना जरूरी होगा।

इन बातों का रखें ध्यान

मूलांक 9 वालों की सबसे बड़ी कमी उनका गुस्सा है। तेज गुस्से की वजह से मूलांक 9 के जातक अपने आधे काम तो ऐसे ही खराब कर लेते हैं। वहीं इनमें धैर्य की भी खूब कमी होती है। ऐसे में साल 2026 में मूलांक 9 वालों को अपनी इन चीजों पर काबू रखने की कोशिश करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:मूलांक 7 वालों के लिए कैसा होगा साल 2026? जान लें ये आसान सा उपाय
ये भी पढ़ें:मूलांक 8 वालों के लिए कैसा होगा साल 2026? जानें करियर और पर्सनल लाइफ का हाल

खराब महीने: मई, अगस्त

अच्छे महीने: मार्च, जून, सितंबर, दिसंबर

शुभ रंग: लाल, मैरून

2026 में करें ये उपाय

मूलांक 9 के जातकों के लिए 2026 सही रहने वाला है। कुछ चीजों पर कंट्रोल रखकर ये नए साल को अपने फेवर में और भी ला सकते हैं। वहीं अगर ये लोग सूर्यदेव की पूजा करेंगे तो इन्हें कई लाभ मिल सकते हैं। साथ ही सूर्यदेव को जल अर्पित करने से भी इन्हें लाभ मिलेंगे।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!