Hindi Newsधर्म न्यूज़horoscope 2026 numerology number 7 future predictions mulank 7 ke liye 2026 kaisa rahega
Horoscope 2026: मूलांक 7 वालों की जिंदगी में आएंगे उतार-चढ़ाव? अगले साल जरूर करें ये उपाय

Horoscope 2026: मूलांक 7 वालों की जिंदगी में आएंगे उतार-चढ़ाव? अगले साल जरूर करें ये उपाय

संक्षेप:

Numerology Number 7 Horoscope: साल 2025 जल्द ही हमसे अलविदा लेने वाला है। वहीं 2026 का इंतजार हर कोई कर रहा है। लोगों ने नए साल से कई उम्मीदें लगा रखी हैं। ऐसे में जानते हैं कि मूलांक 7 वालों के लिए अगला साल कैसा रहेगा? 

Dec 05, 2025 02:35 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Numerology Number 7 Horoscope for 2026: साल 2025 अब कुछ ही दिन में अलविदा कहने वाला है। नए साल की दस्तक अब जल्द ही सुनाई देने वाली है। हर बार की तरह इस बार भी लोग नए साल से उम्मीदें लगा रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि नया साल उनके लिए कैसा होगा? बता दें कि हर मूलांक के लिए नया साल कुछ ना कुछ लेकर आ रहा है। आज बात करेंगे मूलांक 7 वालों की। बता दें कि किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 7 होता है। तो नीचे विस्तार से जानिए कि इस मूलांक के लिए साल 2026 कैसा जाने वाला है? साथ ही जानिए नए साल के लिए कुछ उपाय...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

करियर, पर्सनल लाइफ और स्वास्थ्य

साल 2026 में मूलांक 7 वालों को कई सरप्राइज मिलने वाले हैं तो वहीं उतार-चढ़ाव भी बहुत होंगे। इस साल आर्थिक स्थिति सही रहेगी। वहीं करियर में भी इस मूलांक के लोगों को ग्रोथ देखने को मिलेगी। हालांकि शर्त ये रहेगी कि आपको दिल खोलकर मेहनत करनी है। फोकस होकर अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों पर भी यही नियम लागू होता है। बात करें पर्सनल लाइफ की तो पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत बनेगा। उनके साथ ईमानदार रहें और साथ वक्त बिताने की पूरी कोशिश करें। बस आपको ये ध्यान रखना है कि पार्टनर के साथ बात करते वक्त आप सही शब्दों का इस्तेमाल करें। बात करें सेहत की तो इस साल आपको अपना ख्याल रखना है। साल 2026 में आपको किसी ना किसी वजह के चलते तनाव होगा। ऐसे में अपना ख्याल रखें और रूटीन फॉलो करने के साथ-साथ सही खाना खाएं।

ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: मंदिर से लौटकर तुरंत ना धोएं हाथ-पैर, जानें क्यों?

इन बातों का रखें ध्यान

मूलांक 7 वालों की सबसे बड़ी कमी है कि वो हर चीज को गहराई से सोचते हैं। इस वजह से ये लोग ओवरथिकिंग का शिकार हो जाते हैं। साथ ही ये लोग हर चुनौती को देखकर आसानी से हार मान लेते हैं। ऐसे में साल 2026 में मूलांक 7 के जातकों को इन चीजों पर काम करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:अंक राशिफल 6 दिसंबर: मूलांक के हिसाब से जानें कैसा होगा आपका कल का दिन?

अच्छे महीने: फरवरी, मई, सितंबर, नवंबर

खराब महीने: मार्च, जुलाई, अक्टूबर

शुभ रंग: हल्का नीला, सफेद, सिल्वर

2026 में करें ये उपाय

मूलांक 7 वाले जातक कुछ उपाय के जरिए साल 2026 को अपने फेवर में ला सकते हैं। शनिवार के दिन अगर आप जरूरतमंदों की सेवा करेंगे तो आपके लिए काफी लाभदायक होगा। साथ ही इस दिन मंदिर भी जाने की कोशिश करें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र यानी न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!