Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope 2025 mangal shani yog in january know from astrologer 12 zodiac effect Rashi bhavishya in Hindi

Horoscope 2025: नए साल में मंगल-शनि षडाष्टक योग, ज्योतिर्विद से जानें क्या-क्या बदलेगा, पढें 12 राशियों का हाल

Rashi bhavishya 2025 in Hindi : वर्तमान गोचर में मंगल कर्क राशि में और शनि कुंभ राशि में चल रहे हैं। जानें सभी राशियों पर इसका हाल

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, समीर उपाध्याय ज्योतिर्विदTue, 10 Dec 2024 05:47 AM
share Share
Follow Us on
Horoscope 2025: नए साल में मंगल-शनि षडाष्टक योग, ज्योतिर्विद से जानें क्या-क्या बदलेगा, पढें 12 राशियों का हाल

Horoscope 2025: वर्तमान गोचर में मंगल कर्क राशि में और शनि कुंभ राशि में चल रहे हैं। गोचर में मंगल-शनि की परस्पर छठी-आठवीं स्थिति से षडाष्टक योग बन रहा है। मंगल 7 दिसंबर, 2024 सुबह 05.10 मिनट पर कर्क राशि में वक्री अवस्था में चला गया है। मंगल कर्क राशि में वक्री अवस्था में 21 जनवरी, 2025 सुबह 09.37 तक रहेंगे। उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गोचर में मंगल-शनि षडाष्टक योग 21 जनवरी, 2025 तक है। इस योग का बारह राशियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव रहेगा।

मेष कार्यक्षेत्र में तरक्की। आमदनी के कुछ नए स्रोत बनेंगे। कुछ पुराने कार्यों के लिए सम्मान प्राप्ति।

वृष कुछ चल-अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री। पत्नी, माता-पिता की स्वास्थ्य चिंता, पराक्रम बढ़ेगा।

मिथुन विवादित मामलों, ऋण का निपटारा। स्वास्थ्य समस्या का समाधान। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे।

कर्क स्वास्थ्य समस्या। दुर्घटना। संबंध में तनाव। महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध। मान सम्मान में हानि।

सिंह आर्थिक लाभ। नई खरीददारी। नए कार्य में संलग्नता। स्वास्थ्य और संबंधों में बाधा।

कन्या छोटे भाई-बहन से जुड़े शुभ-अशुभ दोनों तरह के घटनाक्रम। कार्य क्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे, खर्च की अधिकता।

तुला आर्थिक लाभ। रुके काम बनेंगे। तरक्की, नए संबंध बनेंगे। नया पद, मान सम्मान में वृद्धि।

वृश्चिक निवास या कार्यस्थल में परिवर्तन। खर्च की अधिकता। नए संबंध बनेंगे। संघर्षपूर्ण सफलता।

धनु महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध। स्वास्थ्य समस्या। संबंध में तनाव। छोटे-भाई बहन से जुड़े शुभ समाचार।

मकर अवांछित परिवर्तन। स्वभाव में उग्रता। स्वास्थ्य बाधा। नये कार्य में संलग्नता।

कुंभ नए संबंध-संपर्क बनेंगे। कुछ विवादित मामलों एवं महत्वपूर्ण कार्य में सफलता। मान-सम्मान में वृद्धि।

मीन संतान पक्ष की स्वास्थ्य समस्या। स्वयं या घर के सदस्य के निवास या कार्य स्थल में परिवर्तन।

अगला लेखऐप पर पढ़ें