Hindi Newsधर्म न्यूज़horoscope 20 december 2025 mulank 1 se lekar 9 ki ank rashifal predictions
Numerology 20 December 2025: 1-9 मूलांक के जातकों के लिए कैसा होगा कल का दिन? पढ़ें 19 दिसंबर की अंक राशिफल

Numerology 20 December 2025: 1-9 मूलांक के जातकों के लिए कैसा होगा कल का दिन? पढ़ें 19 दिसंबर की अंक राशिफल

संक्षेप:

Numerology Horoscope 20 December 2025: न्यूमेरेलॉजी यानी कि अंकशास्त्र में 1 से लेकर 9 मूलांक का जिक्र होता है। हर व्यक्ति के जन्मतिथि का योग 1 से 9 के बीच ही आता है और यही उसका मूलांक होता है। मूलांक आधार पर जानिए कि कि कल का दिन आपके लिए कैसा होगा?

Dec 19, 2025 12:23 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Numerology Horoscope 20 December: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में मूलांक के आधार पर लोगों की राशिफल का आकंलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र की ही तरह इसमें भी लोगों के भविष्यवाणी की जाती है। इसके लिए मूलांक ही ही जरूरत होती है। मूलांक किसी भी व्यक्ति की बर्थडेट का योग होता है। नीचे विस्तार से जानिए कि मूलांक 1 से लेकर मूलांक 9 वाले जातकों के लिए कल यानी 20 दिसंबर का दिन कैसा होगा?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मूलांक 1

आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल अलग लेवल पर होगा। आपके अंदर लीडरशिप स्किल उभरकर सामने आएगी। ऑफिस या बिजनेस में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपकी पोजीशन मजबूत होगी। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। हालांकि जल्दबाज़ी या ईगो के चक्कर में नुकसान हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कोई बड़ा खर्चा सोच-समझकर ही करें।

मूलांक 2

आज आपकी भावनाएं आप पर भारी रह सकती हैं। ऐसे में कोई भी फैसला लेते वक्त जल्दबाजी ना करें। हमेशा दिमाग से काम लें। आज परिवार और पार्टनर के साथ रिश्ते में सुधार होने की संभावना है। पैसों के मामले में भी संतुलन आएगा। इस बात का ध्यान रखें कि किसी को बड़ी रकम उधार में ना दें। साथ ही जहां बचत हो सकती है, वहां बचत जरूर करें।

मूलांक 3

आज के दिन आप अपने भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। आज आपको किसी सीनियर से करियर से जुड़ी सलाह मिल सकती है जोकि आपके काम भी आएगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। आपकी सेहत भी सही रहेगी।

ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: हीटर चलाते वक्त आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती? होगा ये नुकसान
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: घर के बाहर ना लगाएं ऐसा नेम प्लेट, जानें कैसा होना चाहिए मेन गेट

मूलांक 4

आज आपको थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज हो सकता है कि किसी काम में रुकावट या देरी आए। ऐसे में आपको अपना धैर्य नहीं खोना है। आज के दिन आप कोई पुराना काम निपटा सकते हैं। साथ ही आज सारे काम नियमों के अनुसार ही पूरे करते जाए। वहीं इन्वेस्टेमेंट करने से पहले चीजों को जांच-परख लेना ही सही होगा।

मूलांक 5

आज काफी एक्टिव रहने वाले हैं। दिन भर आप एनर्जेटिक महसूस करने वाले हैं। साथ ही आज बिजनेस से जुड़े लोग कोई डील कर सकते हैं। आज आपके कहीं ट्रैवल के योग बन सकते है। साथ ही हो सकता है कि कहीं से आपको धन लाभ हो। बस अपने पैसों को सही जगह इन्वेस्ट करें। किसी के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। बाकी अच्छी सेहत के लिए सही रूटीन को फॉलो करें।

मूलांक 6

आज प्रोफेशनल लाइफ में जितनी जरूरत हो उतना ही काम करें। अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपकी लव लाइफ में सुधार आएगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। साथ ही आपके घर का माहौल भी बहुत अच्छा रहेगा। फैशन और क्रिएटिव काम से जुड़े लोगों को आज लाभ मिल सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। बाहर का खाना ना खाएं।

मूलांक 7

आज के दिन हो सकता है कि आपका मन थोड़ा विचलित रहें। आपका मन करेगा कि अकेले ही रहा जाए। मेडिटेशन से आपको काफी फायदा मिलेगा। कोई भी बड़ा फैसला आज ना ही लें तो बेहतर होगा। कोई भी इन्वेस्टमेंट करने से पहले सोच-समझकर ही फैसला लें। साथ ही ऐसे लोगों से दूर रहें जो सामने मीठी बातें करते हैं लेकिन पीठ पीछे वह सही नहीं हैं।

मूलांक 8

आज आपको प्रोफेशनल लाइफ में प्रेशर महसूस हो सकता है। वैसे आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि देर-सवेर आपको आपकी मेहनत का फल मिल ही जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति अब धीरे-धीरे सुधरने वाली है। बस आप अपना धैर्य बनाए रखें। इसके अलावा डिसिप्लिन के साथ काम करें।

मूलांक 9

आज आप दिन भर एनर्जेटिक फील करेंगे। अगर कोई नया काम शुरू करना है तो इसके लिए अच्छा समय है। साथ ही पुराने विवाद को सुलझाने के लिए भी ये समय फेवर में है। बस आप गुस्से से बचें और किसी भी चीज में जल्दबाजी ना करें। अपनी सेहत पर अब ध्यान देना शुरू कर दें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!