Hindi Newsधर्म न्यूज़Home Vastu tips which direction road is lucky or unlucky for home
Vastu Tips : घर के आगे किस दिशा में सड़क मानी जाती है शुभ,जानें क्या कहता है वास्तु?

Vastu Tips : घर के आगे किस दिशा में सड़क मानी जाती है शुभ,जानें क्या कहता है वास्तु?

संक्षेप:
  • Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अन्य घर से निकलने वाली सड़कों की दिशा भी व्यक्ति के जीवन में धन, सुख-समृद्धि का कारक मानी जाती है। घर से सड़कों की कुछ दिशा शुभ तो कुछ दिशाएं अशुभ मानी जाती हैं।

Sun, 29 Sep 2024 11:08 AMArti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Vastu Tips : वास्तु के अनुसार, घर बनाते समय मुख्यद्वार की दिशा के साथ घर के आगे जाती हुई सड़क दिशा का भी बहुत महत्व होता है। घर के आगे की सड़क जीवन में खुशियां और परेशानियां दोनों ला सकता है। इसलिए गृह निर्माण से पहले मकान के सामने जा रही सड़क की दिशा का भी खास ख्याल रखना चाहिए। मान्यता है कि जैसे सही दिशा में मेहनत करने से सफलता की प्राप्ति होती है। वैसे ही वास्तु में घर के विभिन्नन दिशाओं की ओर जाने वाले रास्ते भी सुख-समृद्धि और कष्टों का कारण बन सकते हैं। आइए जानते हैं घर के आगे किस दिशा की सड़क होती है शुभ या अशुभ?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घर के आगे की सड़क की दिशा :

मान्यता है कि यदि घर के सिर्फ उत्तर से उत्तर पूर्व की ओर से ही सड़के जाते हैं, तो यह व्यक्ति को जीवन में खूब मान-सम्मान दिलाती हैं। महिलाओं के लिए घर से निकलने वाली सड़कों की यह दिशा अति शुभ मानी जाती है। इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

यह घर से सिर्फ पूर्व से उत्तर-पूर्व दिशा में सड़क निकलती हैं, तो यह भी सुख-समृद्धि और खुशियों का प्रतीक माना जाता है।

घर के पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर निकलने वाली सड़के भी शुभ फलदायी मानी जाती हैं। यह लीडर बनने के लिए प्रेरित करती हैं।

वास्तु के अनुसार, यदि घर से सिर्फ दक्षिण से दक्षिण-पूर्व की ओर सड़क निकलती हो, तो यह दिशा भी कल्याणकारी मानी जाती है।

वास्तु में घर से सिर्फ उत्तर से उत्तर-पूर्व की ओर निकलने वाली सड़के अच्छी नहीं मानी जाती है। यह आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकती है।

घर से सिर्फ पूर्व से दक्षिण पूर्व की ओर जाती हुई सड़के भी शुभ नहीं मानी जाती है। मान्यता है कि यह धन में कमी लाती हैं।

वास्तु में घर से दक्षिण-पश्चिम से दक्षिण की ओर निकलती हुई सड़के अच्छी नहीं मानी जाती हैं।

इसके अलावा घर से दक्षिण-पश्चिम से पश्चिम की ओर निकलती हुई सड़के भी शुभ नहीं मानी जाती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Arti Tripathi

लेखक के बारे में

Arti Tripathi
आरती त्रिपाठी लाइव हिन्दुस्तान की कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह धर्म और करियर से जुड़ी खबरें देखती हैं। आरती उत्तर प्रदेश राज्य के गोण्डा शहर की रहने वाली हैं। आरती ने भारतीय जनसंचार संस्थान से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और उन्हें इस संस्थान में आई.आई.एम.सी. पुरस्कार भी सम्मानित किया गया है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी की भी छात्रा रही हैं। अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है और पिछले 2 वर्षों से इसी संस्थान से जुड़ी हुई हैं। लाइव हिन्दुस्तान में धर्म-करियर के अलावा मनोरंजन, लाइफस्टाइल,फैशन, ट्रेंडिंग टीम का हिस्सा रहीं हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!