हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, ‘रौद्र’ संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव, जानिए क्या रहेगा असर
हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरुआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के साथ हिंदू नववर्ष मनाया जाएगा। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व भी शुरू होगा। हिंदू परंपरा में नव संवत्सर को नए आरंभ, नई ऊर्जा और नए संकल्प का प्रतीक माना जाता है।

Hindu New Year Vikram Samvat 2083: हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरुआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के साथ हिंदू नववर्ष मनाया जाएगा। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व भी शुरू होगा। हिंदू परंपरा में नव संवत्सर को नए आरंभ, नई ऊर्जा और नए संकल्प का प्रतीक माना जाता है। हर साल की तरह इस बार भी नया संवत्सर अपने साथ नई संभावनाएं और कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रौद्र’ संवत्सर है, जिसका प्रभाव साल भर देखने को मिलेगा।
ग्रहों की कैबिनेट: किसे मिला कौन सा पद- ज्योतिष परंपरा में हर नव संवत्सर के लिए ग्रहों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। इसे ग्रहों की ‘कैबिनेट’ कहा जाता है। इस बार देवगुरु बृहस्पति को राजा बनाया गया है। बृहस्पति ज्ञान, धर्म और नीति के कारक माने जाते हैं। ऐसे में साल के दौरान धार्मिक गतिविधियों में बढ़ोतरी और आध्यात्मिक रुझान देखने को मिल सकता है।
ऊर्जा और पराक्रम के कारक मंगल को मंत्री का पद मिला है। मंगल के प्रभाव से समाज में तेजी और आक्रामकता बढ़ सकती है। लोग अपने अधिकारों के लिए मुखर हो सकते हैं, लेकिन जल्द गुस्सा आना और टकराव की स्थिति भी बन सकती है।
मन के कारक चंद्रमा को गृह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इससे आम लोगों के मनोभाव जल्दी बदल सकते हैं। भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
ग्रहों के राजकुमार बुध को खाद्य मंत्री बनाया गया है। बुध व्यापार, संचार और अनाज से जुड़े मामलों के कारक हैं। इससे बाजार और खाद्य आपूर्ति से जुड़े क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
‘रौद्र’ संवत्सर का प्रभाव: कैसा रहेगा साल
विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रौद्र’ है। ज्योतिष में रौद्र नाम उग्र स्वभाव का संकेत देता है। इस कारण साल के दौरान कई क्षेत्रों में हलचल बनी रह सकती है। मौसम और प्रकृति की बात करें तो कहीं अत्यधिक गर्मी और लू का असर दिख सकता है, तो कहीं अचानक तेज बारिश या तूफान जैसी स्थिति परेशान कर सकती है। प्राकृतिक आपदाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी।
सामाजिक स्तर पर लोगों में चिड़चिड़ापन और असहिष्णुता बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की आशंका रहेगी। अपराध और हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी चिंता का विषय बन सकती है।
खेती-किसानी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए राजा बृहस्पति का प्रभाव राहत भरा माना जा रहा है। कृषि क्षेत्र में सुधार के संकेत हैं और अच्छी पैदावार की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं के दाम बढ़ सकते हैं और उनमें उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
सेहत के मामले में रक्त से जुड़ी बीमारियों और नए संक्रमणों का खतरा बना रह सकता है। मौसम के बदलाव से वायरल और मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। इसलिए साल भर सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा।
नए साल में क्या करें, क्या न करें- ज्योतिषियों का मानना है कि रौद्र संवत्सर के प्रभाव को संतुलित करने के लिए व्यक्ति को अपने आचरण और दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। दान-पुण्य, सेवा और जप-तप से नकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में संतुलन बना रहता है। प्रकृति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छोटे-छोटे प्रयास भी इस साल खास मायने रखेंगे। जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना चाहिए। विवाद की स्थिति बने तो शांत रहकर समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिए। संयम और धैर्य से कई मुश्किलें टाली जा सकती हैं।
बन रहा है विशेष संयोग- साल 2026 में 13 पूर्णिमा और मलमास का विशेष संयोग भी बन रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह संयोग आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए खास माना जाता है। इस दौरान किए गए व्रत, पूजा और दान का फल कई गुना अधिक मिलता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiसंक्षिप्त विवरण
योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


