Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: अभी तक नहीं भेजी नव वर्ष की शुभकामनाएं? व्हाट्सएप करने से पहले यहां पढ़ें टॉप 10 विशेज

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

आज चैत्र महीने की प्रतिपदा तिथि है और आज के दिन को हिंदू नव वर्ष के तौर पर मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपनों को बधाई संदेश देते हैं। अगर आपने अभी तक किसी को मैसेज नहीं भेजा है तो नीचे पढ़ें सबसे यूनीक मैसेज

Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: अभी तक नहीं भेजी नव वर्ष की शुभकामनाएं? व्हाट्सएप करने से पहले यहां पढ़ें टॉप 10 विशेज

Hindu Nav Varsh 2026: आज चैत्र महीने की प्रतिपदा तिथि है। इसी के साथ आज से हिंदू नव वर्ष की भी शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि हर साल चैत्र महीने की प्रतिपदा तिथि से ना सिर्फ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है बल्कि इस दिन से हिंदू नव वर्ष भी शुरु हो जाता है। बता दें कि ये विक्रम संवत 2083 होगा जोकि 13 महीनों का होगा। इस बार अधिकमास रहेगा। हिंदू नव वर्ष पर ही महाराष्ट में गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जाचा है। माना जाता है कि इसी दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इस दिन को नई उम्मीद और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इसे नव संवत्सर के नाम से भी जाना जाता है। लोग स्नान-दान के साथ ही पूजा-पाठ करते हैं और अपनों को बधाई संदेश भेजते हैं। अगर अभी तक आपने अपनों को नव वर्ष की बधाई नहीं दी है तो नीचे पढ़ें कुछ खास मैसेज-

नव वर्ष (नव संवत्सर) की बधाई देने के लिए पढ़ें ये टॉप 10 मैसेज

1. नव वर्ष की पावन बेला पर आपकी जिंदगी में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन हो।

मां दुर्गा की कृपा से अबसे आपका हर दिन नया उत्साह और खुशियों से भरा रहे।

आपको और आपके परिवार को हिंदू नव वर्ष 2026 की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं!

2. ये नया वर्ष आपकी जिंदगी में नई उम्मीदें, खुशियां और सफलता लेकर आए।

इस नव वर्ष से हर दिन आपके लिए मंगलमय और आनंदमय हो और आप हमेशा ऐसे ही खुश रहें।

आपको और आपके परिवार को हिंदू नव वर्ष 2026 की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं!

3. नए साल की नई शुरुआत में आपके हर सपने को पंख मिलें और आपको सब कुछ मिले।

आपकी जिंदगी आज से खुशियों और सफलता से भर जाए।

आपको और आपके परिवार को हिंदू नव वर्ष 2026 की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं!

4. मां दुर्गा की असीम कृपा से आपका घर सुख-समृद्धि से भर जाए, अबसे आपकी जिंदगी से हर संकट दूर हो और आपका और आपके अपनों का हर दिन शुभ बने।

आपको और आपके परिवार को हिंदू नव वर्ष 2026 की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं!

5. ये नया वर्ष आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, प्यार और सुख-समृद्धि लेकर आए।

आपका हर दिन सफलता की नई कहानी लिखे और जिंदगी में यूं ही आगे बढ़ते जाएं।

आपको और आपके परिवार को हिंदू नव वर्ष 2026 की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं!

6. नए साल का हर सूर्योदय आपके जीवन में नई रोशनी लाए,

हर शाम खुशियों से सजी हो और आपका हर दिन मंगलमय हो,

आपका जीवन खुशहाल और समृद्ध हो और आपका हर सपना पूरा हो।

आपको और आपके परिवार को हिंदू नव वर्ष 2026 की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं!

7. इस पावन अवसर पर ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आपकी जिंदगी में हमेशा खुशियां, स्वास्थ्य और सफलता बनी रहे।

आपको और आपके परिवार को हिंदू नव वर्ष 2026 की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं!

8. नव वर्ष का ये खुशनुमा दिन आपके जीवन में नई उमंग और ऊर्जा लेकर आए,

हर दिन खुशियों से भरा रहे और हर सपना साकार हो।

आपको और आपके परिवार को हिंदू नव वर्ष 2026 की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं!

9. आपकी जिंदगी में हर दिन नई खुशियों की बहार आए,

हर परेशानी दूर हो और हर सफलता आपके कदम बार-बार चूमे।

आपको और आपके परिवार को हिंदू नव वर्ष 2026 की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं!

10. इस नव वर्ष पर यही कामना है मेरी कि आपका हर प्रयास और काम सफल हो,

आजसे आपकी हर मुश्किल आसान हो और हर दिन आनंदमय बने।

आपको और आपके परिवार को हिंदू नव वर्ष 2026 की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं!

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!