ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Highlightsknow these vastu tips of home and office

आमदनी को कम करता है उत्तर दिशा का वास्तुदोष 

घर हो या ऑफिस वास्तुदोष होने पर उसका असर आपके भविष्य पर पड़ सकता है। वहीं इससे आपके कारोबार पर भी असर पड़ता है। कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी करोबार में वृद्धि नहीं होती। इसका कारण वास्तुदोष भी हो...

आमदनी को कम करता है उत्तर दिशा का वास्तुदोष 
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 30 Apr 2017 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

घर हो या ऑफिस वास्तुदोष होने पर उसका असर आपके भविष्य पर पड़ सकता है। वहीं इससे आपके कारोबार पर भी असर पड़ता है। कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी करोबार में वृद्धि नहीं होती। इसका कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। कहा जाता है कि उत्तर दिशा का वास्तुदोष आमदनी को कम करता है। आइए जानते है इससे जुड़ी कुछ बातें: 

1. जिस घर की पूर्व-उत्तर दिशा में वास्तुदोष है, उस घर में मालिक सहित सभी पुरुष और संतान पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

2. घर के पूर्व दिशा के वास्तुदोष का सीधा असर संतान की सेहत पर पड़ता है और घर की संतान अक्सर बीमार रहती है।

3. घर के दक्षिण और पूर्व के मध्य का कोणीय स्थान आग्नेय कोण कहलाता है। इस दिशा में अगर वास्तुदोष होता है तो उस घर की दूसरी संतान पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

4. घर की दक्षिण दिशा में वास्तु दोष का असर उस घर की मुख्य महिला पर पड़ता है।

5. वहीं घर के पश्चिम- दक्षिण कोण में वास्तुदोष का असर उस घर के मालिक, उसकी पत्नी और पहली संतान पर पड़ता है।

पढ़े और भी खबरें

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें