ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Highlightschanakya neeti acharya chanakya four things peoples enemies

चाणक्य: ये 3 चीजें होती हैं इन लोगों की दुश्मन

  चाणक्य नीति में जीवन से जुड़ी बहुत लाभदायक बातों को बताया गया है। ये सभी विचार आज के समय में भी काफी कारगर साबित होते हैं। आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक के माध्यम से इन बातों के बारे में ब

लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 13 Apr 2017 05:18 PM

चाणक्य नीति में जीवन से जुड़ी बहुत लाभदायक बातों को बताया गया है। ये सभी विचार आज के समय में भी काफी कारगर साबित होते हैं। आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक के माध्यम से इन बातों के बारे में बताया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी चार चीजों के बारे में जो कुछ लोगों की दुश्मन होती हैं। आगे की स्लाइड में पढ़ें इन बातों को: 

श्लोक: 
लुब्धानां याचक: शत्रु: मूर्खाणां बोधको रिपु:।
जारस्त्रीणां पति: शत्रुश्चौराणां चंद्रमा: रिपु:।।

ज्योतिष से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

आगे की स्लाइड में पढ़ें इनसे जुड़ी बातें

चाणक्य: ये 3 चीजें होती हैं इन लोगों की दुश्मन1 / 2

चाणक्य: ये 3 चीजें होती हैं इन लोगों की दुश्मन

 लोभी का सबसे बुरा शत्रु उससे पैसे मांगने वाला होता है। दरअसल लोभी व्यक्ति को पैसों से बहुत प्यार होता है और वह उसे खर्च करने से पहले कई बार सोचता है। अगर कोई उससे पैसे मांगता है तो वह उसे दुश्मन के बराबर समझता है।

जो लोग मुर्ख होते हैं उनके लिए विद्वान व्यक्ति दुश्मन के बराबर होता है। उसे अगर विद्वान व्यक्ति अच्छी बातें बताता है तो उसे वो विष के समान लगती हैं।

इसके अलावा चोर के लिए चंद्रमा शत्रु के बराबर होता है। दरअसल रात में चोर चोरी के लिए निकलता है ऐसे में चांदनी रात में उसे अपने पहचाने जाने का डर रहता है।

(ये जानकारियां लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

चाणक्य: ये 3 चीजें होती हैं इन लोगों की दुश्मन2 / 2

चाणक्य: ये 3 चीजें होती हैं इन लोगों की दुश्मन