हीरा किन लोगों को नहीं पहनना चाहिए? किन राशियों के लिए होता है उत्तम
Which zodiac sign is lucky to wear a diamond: हीरा रत्न शुक्र ग्रह से संबंधित है। कहा जाता है कि हीरा जिस व्यक्ति को सूट करता है उसे जल्दी शुभ प्रभाव देता है और जिसके लिए अनुकूल नहीं होता है, उसे शीघ्र ही प्रतिकूल प्रभाव डालता है। जानें हीरा किन राशि वालों को पहनना उत्तम होता है।

Heera kin rashi walo ko pehna chahiye, Who shouldn't wear diamonds: हीरा एक कीमती और प्रभावशाली रत्न है। हीरा को 'डायमंड' भी कहा जाता है। हीरा सभी नवरत्नों में सबसे कठोर और मूल्यवान माना जाता है। ज्योतिष में हीरा शुक्र का रत्न माना जाता है। शुक्र से लाभ लेने के लिए और जीवन में ग्लैमर बढ़ाने के लिए बहुत ही अचूक रत्न माना गया है। हीरे को लेकर कहा जाता है कि यह व्यक्ति की लाइफ में बहुत तेजी से शुभ या अशुभ प्रभाव डालता है, इसलिए इसे बिना ज्योतिषीय सलाह या जानकारी के धारण नहीं करना चाहिए। ज्योतिष कहता है कि हीरा जिस व्यक्ति को सूट करता है या अनुकूल होता है उसके धारण करने से सुख, सौंदर्य और संपन्नता आती है। यह रत्न वैवाहिक जीवन और रक्त पर सीधा असर डालता है।
किन लोगों को हीरा धारण करने से बचना चाहिए:
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि जिन लोगों को डायबिटीज या मधुमेह और रक्त संबंधी कोई परेशानी है, उन्हें भी हीरा धारण करने से बचना चाहिए। अगर ऐसे व्यक्ति हीरा पहनना चाहते हैं, तो इन्हें बहुत सोच-समझकर और ज्योतिषीय सलाह लेकर ही धारण करना चाहिए।
किस उम्र में हीरा धारण करना होता है लाभकारी:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उम्र के 21 वर्ष के बाद और 50 साल के पूर्व ही हीरा पहनना ज्यादा लाभकारी माना जाता है। हीरा जितना ज्यादा सफेद होता है, उतना ही ज्यादा अच्छा माना जाता है। अगर हीरा दाग वाला या टूटा हुआ होता है, तो अपयश या दुर्घटना का कारण बन सकता है।
हीरा अनुकूल होने पर क्या लाभ मिलते हैं:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के लिए हीरा अनुकूल होता है, उनके प्रेम और वैवाहिक जीवन में लाभ देता है। अगर हीरा लाभकारी या अनुकूल होता है तो यह डायबिटीज में भी फायदा पहुंचाता है।
किस उंगली में धारण करना चाहिए हीरा:
हीरे को अंगूठे या तर्जनी उंगली में धारण करने से शुक्र सबसे ज्यादा लाभ पहुंचाता है। अनामिका उंगली में हीरा पहनने से प्रेम और रिश्तों में लाभ हो सकता है।
हीरा किन राशियों के लिए उत्तम माना जाता है:
ज्योतिष के अनुसार हीरा मुख्य रूप से वृषभ और तुला राशि राशि वालों के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं। इसके अलावा मिथुन, कुंभ, मकर और कन्या राशि वाले भी विशेष परिस्थितियों में पहन सकते हैं।
हीरा धारण करते समय बरतें ये सावधानियां-
1. ज्योतिष के अनुसार, हीरा बिना किसी सलाह के सिर्फ फैशन या दिखावे के लिए धारण नहीं करना चाहिए।
2. अगर वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रहीं हो, तो हीरा धारण करना नुकसान दायक हो सकता है।
3. हीरे के साथ मूंगा या गोमेद रत्न धारण करना अच्छा नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि यह मान-प्रतिष्ठा के पतन का कारण बन सकता है।


