हस्तरेखा शास्त्र: हाथ में मनी ट्रायंगल हो तो क्या होता है? जानें मतलब
Money Triangle Sign in Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में मनी ट्रायंगल को बहुत ही शुभ मानते हैं। जानें ये हाथ में कहां होती है और इसका सही मतलब क्या होता है?

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ में बनी कुछ रेखाओं और निशान को बहुत ही शुभ माना जाता है। इन्हें पैसों की स्थिति और ग्रोथ से जोड़कर देखा जाता है। इन्हीं में से एक शुभ निशान और संकेत माना जाता है जिसे मनी ट्रायंगल कहते हैं। शास्त्र की दुनिया में इसे सबसे रेयर और शुभ संकेत मानते हैं। हाथ में बना ये ट्रांयगल संकेत देता है कि ऐसा व्यक्ति जिंदगी में कितने पैसे कमाएगा और उसकी बचत किस तरह से कर पाएगा। ऐसा कई बार होता है कि कोई इंसान ज्यादा कमाई के बाद भी बचत नहीं कर पाता है और मनी ट्रायंगल इस सारी पिक्चर को क्लियरली बता सकता है। तो चलिए जानते हैं कि मनी ट्रायंगल को कैसे पहचाना जाए और किस तरह का मनी ट्रायंगल हाथ में होना शुभ माना जाता है?
मनी ट्रायंगल को ऐसे पहचानें
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ के बीच वाले हिस्से में ही मनी ट्रायंगल होता है। ये अलग से कोई निशान नहीं होता है। जब किसी व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा, भाग्य रेखा और बुध रेखा आपस में इस तरह से मिलती है कि एक ट्रायंगल बनता है तो इसे ही मनी ट्रायंगल कहा जाता है। बात करें मस्तिष्क रेखा की तो ये हमारी हथेली के एकदम बीच से गुजरती है और ये व्यक्ति की सोच का संकेत देता है।
वहीं भाग्य रेखा को करियर और काम से जोड़कर देखते हैं। इसके अलावा बुध रेखा बिजनेस की समझ और पैसों को संभालकर आगे बढने की क्षमता को दिखाता है। इन तीनों रेखाओं के मिलने से ही मनी ट्रायंगल बनता है। ये हर व्यक्ति में अलग-अलग तरीके से बना होता है। किसी के हाथ में ये क्लियर दिखती है तो किसी में ये उलझी हुई रेखाओं के बीच में होता है।
मनी ट्रायंगल कब होता है शुभ?
अगर किसी के हाथ में मनी ट्रायंगल एकदम क्लियर दिख रहा है और तीनों रेखाएं आपस में अच्छे से जुड़ी है कहीं से भी ट्रायंगल खुला नहीं है और ना ही कहीं पर कट का निशान है तो इसे शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के पास पैसों की कमी नहीं होती है। साथ ही ये इसका एक संकेत ये भी होता है कि ऐसा व्यक्ति आसानी से बचत कर लेता है। ये निशान जितना बड़ा और क्लियर होगा उसका यही मतलब है कि ऐसे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति उतनी ही मजबूत होती है।
टूटे हुए मनी ट्रायंगल का मतलब
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हाथ में ये निशान टूटा हुआ है। या फिर ट्रायंगल कहीं से हल्का सा खुला है तो इस संकेत को सही नहीं मानते हैं। मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति को पैसों की बचत करने में दिक्कत आती है। ऐसे व्यक्ति के इतने खर्चे हो जाते हैं कि कहीं से भी पैसा बचाना मुश्किल सा हो जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


