हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपके हाथ में है त्रिशूल का निशान? जानें सही मतलब

लाइव हिन्दुस्तान
share

Trishul Sign in Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में त्रिशूल के निशान को बहुत ही शुभ माना जाता है। जानें सही जगह पर ये हो तो इसके क्या-क्या संकेत होते हैं?

Hath me Trishul ke nishan ka matlab kya hota hai Palmistry in hindi
हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपके हाथ में है त्रिशूल का निशान? जानें सही मतलब

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की कुछ रेखाओं और निशान को व्यक्ति के नेचर और आने वाले समय के संकेत के रूप में समझा जाता है। हाथ में कुछ खास निशान होते हैं जिनका अलग-अलग जगह पर बना होना कोई ना कोई संकेत जरूर देता है। ऐसे ही एक रेयर निशान त्रिशूल का होता है। इसे भगवान शिव से जोड़कर देखते हैं और इसी वजह से इसे काफी शुभ भी मानते हैं। हालांकि इसे सही जगह पर होना चाहिए तभी ये फायदा भी देता है। तो चलिए शास्त्र के हिसाब से समझते हैं कि इस निशान से क्या-क्या संकेत मिलते हैं और इनका मतलब क्या होता है?

इन जगहों पर लकी माना जाता है त्रिशूल का निशान:

1. हस्तरेखा शास्त्र में गुरु पर्वत को काफी अहम मानते हैं। अगर यहां पर त्रिशूल का निशान बना हो तो इसे लकी मानते हैं। शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग अपने साथ दूसरों को भी साथ लेकर आगे बढ़ते हैं। अगर ये लोग एजुकेशन और राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं तो उन्हें सफलता मिल सकती है। सोशल वर्क में ऐसे लोगों का मन खूब लगता है।

2. हथेली में शनि पर्वत को काफी खास माना जाता है। इस जगह अगर त्रिशूल का निशान बना हो तो माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति अपने काम को सीरियस तरीके से लेता है। अगर कोई परिस्थिति इसके उलट है तो ऐसे लोग अपनी मेहनत से उसे अपने फेवर में बना लेते हैं। अगर ऐसे लोग सही दिशा में मेहनत करें तो अपने काम से खूब तरक्की पा सकते हैं। हालांकि ये समझना भी जरूरी है कि सिर्फ निशान ये तय नहीं करेगा कि आप कितने सफल होंगे। इसके लिए सही समय पर लिए गए फैसले भी काफी महत्व रखते हैं।

3. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य पर्वत पर बना त्रिशूल का निशान भी काफी लकी होता है। सूर्य पर्वत हमारी अनामिका उंगली के ठीक नीचे वाला हिस्सा होता है। अगर यहां पर त्रिशूल का निशान बना है तो ऐसे व्यक्ति को अपने काम से पहचान मिलती है और लोगों का मान-सम्मान भी मिलता है। अगर ये लोग आर्ट, राइटिंग या फिर किसी दूसरे क्रिएटिव काम को मन लगाकर करें तो काफी आगे जाते हैं। अपनी मेहनत से ये हर मुकाम हासिल कर सकते हैं।

4. अगर आपकी हथेली के बुध पर्वत पर त्रिशूल का निशान है तो इसका अलग मतलब हो जाएगा। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर यहां पर ये निशान बना है तो माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति की कम्युनिकेशन स्किल्स कमाल की होती हैं। अपनी समझदारी से ऐसे लोग बिजनेस वगैरह में काफी अच्छा करते हैं। इनके अंदर अपनी बात को दूसरों तक सही तरीके से पहुंचाने का टैलेंट कूट-कूटकर भरा होता है। अगर ये लोग बिजनेस या फिर राइटिंग से जुड़ा काम करते हैं तो इन्हें खूब फायदा होता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपके हाथ में है त्रिशूल का निशान? जानें सही मतलब