हस्तरेखा शास्त्र: हाथ में राहु दोष हो तो क्या करें? जानें आसान उपाय

लाइव हिन्दुस्तान
share

Rahu Dosh in Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर हथेली में राहु दोष है तो इसके कई नुकसान हो सकते हैं। जानें राहु दोष किसी स्थिति में होता है और इससे बचने के लिए कौन से उपाय होते हैं? 

Hath me RAHU Dosh ho to kya kare Palmistry in Hindi
बढ़ता जा रहा है खर्चा? हाथ में राहु दोष के संकेत पहचानें और जानें उपाय

क्या आपके साथ अक्सर ऐसा होता है कि अच्छी कमाई के बाद भी पैसे नहीं बच रहे हैं? या फिर आप सही तरीके से बचत नहीं कर पा रहे हैं। अचानक से कोई ऐसा खर्चा सामने आ जा रहा है जहां खूब पैसे लग जा रहे हैं? अगर इस चीज से आप भी परेशान हैं तो इसके संकेत आपको अपने हाथ में भी दिख जाएंगे। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ के राहु पर्वत वाले एरिया में मिल रहे संकेत के जरिए व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और पैसों से जुड़ी परेशानियों को काफी हद तक समझा जा सकता है। तो चलिए समझते हैं कि शास्त्र के अनुसार हथेली में राहु दोष के संकेत किस तरह से समझे जा सकते हैं और इस दोष को दूर करने के क्या-क्या उपाय हैं?

हथेली पर ऐसे समझें राहु दोष के संकेत:

1. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर आपकी हथेली में बीचों बीच कई रेखाओं का जाल बना हुआ है तो ये अच्छा संकेत नहीं है। अगर हाथ में ऐसी उलझी हुई रेखाएं बनी हुई है तो इसे राहु के अशुभ प्रभाव का संकेत माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति को अपनी जिंदगी में अचानक ही पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

2. जिन लोगों की हथेली के बीचों बीच ही तिल या फिर किसी भी तरह का निशान होता है तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। शास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति को पैसों से जुड़े मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

हस्तरेखा शास्त्र

3. शास्त्र से अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली में बीच वाला हिस्सा थोड़ा गहरा है तो इसे भी सही संकेत नहीं मानते हैं। अगर ये संकेत हथेली में हैं तो ऐसे व्यक्ति को पैसों की बचत करने में मुश्किल होगी। वहीं उसे अपने खर्चों का सही बैलेंस बना पाने में दिक्कत आएगी।

4. अगर हथेली में भाग्य रेखा कहीं बीच में ही टूट जाती है या फिर उसमें कई तरह के कट के निशान हैं तो ये सही नहीं माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को अपने काम में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसे करियर और पैसों के मैनेजमेंट में आने वाले उतार-चढ़ाव के रूप में देखते हैं।

राहु दोष शांत करने के लिए करें उपाय:

1. हर शनिवार को जरूरतमंद लोगों को दान करेंगे तो शुभ होगा। आप अपने सामर्थ्य के हिसाब से भोजन और कपड़े दान कर सकते हैं। इस दिन काले तिल का दान करना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा पीपल के पेड़ के पास शाम में सरसों का दीया जरूर जलाएं।

2. राहु दोष शांत करने के लिए चिड़ियों को दाना भी खिलाया जा सकता है। ये काम सुबह करें लेकिन ध्यान रखें कि घर की बालकनी और छत पर किसी भी तरह की गंदगी ना रहने पाए क्योंकि इससे राहु के अशुभ प्रभाव बढ़ने लगते हैं।

3. आप नियमित रूप से रोज ॐ रां राहवे नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। सच्चे मन से 108 बार रोज इस मंत्र का ध्यान करें। मान्यता है कि इससे मन शांत रहता है और काम में फोकस बन पाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़हस्तरेखा शास्त्र: हाथ में राहु दोष हो तो क्या करें? जानें आसान उपाय