हस्तरेखा शास्त्र: हाथ में दो विवाह रेखा का क्या मतलब होता है?

लाइव हिन्दुस्तान
share

Marriage Line Sign in Palmistry: हस्तरेखा के अनुसार अगर हाथ में दो विवाह रेखा हैं तो इसके अलग-अलग मतबल होते हैं। जानिए अलग-अलग बनावट और गहराई वाली विवाह रेखाओं का क्या मतलब है?

Hath me 2 Vivah Rekha ka kya matlab hota hai Palmistry in Hindi
हस्तरेखा शास्त्र: हथेली में दो विवाह रेखा का क्या मतलब होता है?

2 Marriage Line in Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में बनी लकीरों के जरिए शादी से जुड़े संकेत पता चलते हैं। इसके लिए विवाह रेखा की बारीकी से समझ होना जरूरी है। कुछ लोगों के हाथ में दो विवाह रेखा भी बनी होती है और कई लोग समझ बैठते हैं कि ऐसे व्यक्ति की दो शादियां होंगी। हालांकि शास्त्र में चीजें अलग हैं और रेखाओं की बनावट के जरिए इनके संकेतों को समझा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर दो विवाह रेखा होने का असली मतलब क्या होता है?

दो विवाह रेखा का मतलब दो शादी?

सबसे पहले आपको समझना होगा कि अगर किसी के हाथ में दो विवाह रेखा है तो इसका एकदम से मतलब नहीं होता है कि दो शादी तय है। इन रेखाओं की बनावट, लंबाई और गहराई के अलग-अलग मतलब होते हैं। अगर एक रेखा गहरी है तो दूसरी हल्की है तो इसे किसी ऐसे रिश्ते से भी जोड़कर देखते हैं जहां पर इमोशनली तौर पर इंसान का लगाव है। इसे हमेशा शादी या लव अफेयर से जोड़कर नहीं देखत सकते हैं।

दो विवाह रेखाएं गहरी हो तो क्या है मतलब?

अगर किसी के हाथ में दो विवाह रेखाएं हैं और दोनों ही गहरी हैं तो इसे शास्त्र में इमोशनली तौर पर दो रिश्तों की गहराई की संभावना के रूप में देखा जाता है। इसे दो शादी की संभावना भी जताई जाती है। हालांकि इसके लिए सिर्फ रेखाओं पर ही पूरी तरीके से भरोसा कर लेना सही नहीं है। इसके लिए ग्रहों की दशा और कुंडली की कई और चीजें मायने रखती हैं। दो विवाह रेखा का मतलब ये साफ तौर पर बिल्कुल भी नहीं है कि किसी व्यक्ति की दो शादी निश्चित ही है।

टूटी हुई और दो हिस्सों में बंटी हुई विवाह रेखा का असली मतलब

अगर किसी के हाथ में विवाह रेखा बीच से टूटी हुई है तो मान्यता है कि इससे शादी में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। स्थिति संभाली ना जाए तो ये दूरी बढ़ने का भी संकेत है। वहीं अगर ये रेखा दो हिस्से में बंटकर आगे बढ़ती जाती है तो हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति को शादीशुदा जिंदगी में तालमेल बिठाना मुश्किल हो जाता है और पार्टनर के साथ विचारों को लेकर मनमुटाव सा रहने लगता है। कई लोग अनुमान लगा लेते हैं कि ऐसी रेखा रिश्ता टूटने का संकेत है लेकिन ये अनुमान लगाना सही नहीं है। रेखाएं दो हो या फिर टूटी हुई हो तो आपसी समझदारी से चीजों को सुधारा भी जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़हस्तरेखा शास्त्र: हाथ में दो विवाह रेखा का क्या मतलब होता है?