हथेली में बना ये निशान बताता है धन का राज, ऐसे लोग होते हैं अकूत संपत्ति के मालिक!

लाइव हिन्दुस्तान
share

हथेली का शुक्र पर्वत खोलता है अपार धन और सुख-सुविधाओं का राज! जानें उभरा या दबा हुआ शुक्र पर्वत आपके भाग्य, प्रेम और आर्थिक स्थिति पर क्या प्रभाव डालता है और इसे मजबूत करने के उपाय।

Venus Mount Palmistry
हथेली में धन का निशान

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली के अलग-अलग हिस्सों और उन पर बने निशानों का खास महत्व बताया गया है। अंगूठे के ठीक नीचे मौजूद शुक्र पर्वत को भी इसी नजर से देखा जाता है। मान्यता है कि शुक्र पर्वत की स्थिति व्यक्ति के जीवन में धन, सुख-सुविधा, सफलता और प्रेम से जुड़े कई संकेत देती है। यही वजह है कि हथेली में शुक्र पर्वत का उभरा या दबा होना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

उभरा हुआ शुक्र पर्वत देता है शुभ संकेत

अगर हथेली में शुक्र पर्वत उभरा हुआ और साफ दिखाई देता है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, विकसित शुक्र पर्वत वाले लोगों के जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती है। अगर पर्वत पर गुलाबी रंगत दिखाई दे, तो इसे और भी अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों के राजाओं जैसा जीवन जीने की मान्यता है। उभरा हुआ शुक्र पर्वत कम उम्र में सफलता और मजबूत आर्थिक स्थिति की ओर भी इशारा करता है।

धन और सफलता से जुड़ा है शुक्र पर्वत

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, लग्जरी और सौंदर्य का कारक माना जाता है। इसी वजह से हथेली में मजबूत शुक्र पर्वत को आर्थिक समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि ऐसे लोग अपने दम पर जीवन में काफी कुछ हासिल करने में सफल रहते हैं। इनके अंदर कला और रचनात्मकता की भी अच्छी समझ होती है। कलाकार, गायक, अभिनेता, डिजाइनर और संगीतकार जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों की हथेली में विकसित शुक्र पर्वत देखने की बात कही जाती है।

पितृ पक्ष में 21 पीपल के पत्तों पर लिखें श्रीराम, जानें हनुमान जी से जुड़ी ये खास मान्यता

आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं ऐसे लोग

विकसित शुक्र पर्वत का संबंध व्यक्ति के आकर्षक व्यक्तित्व से भी माना जाता है। ऐसे लोगों में दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता होती है। ये अपनी बातचीत और व्यवहार से सामने वाले पर जल्दी प्रभाव छोड़ देते हैं। भावुक और कलात्मक स्वभाव के कारण इनके व्यक्तित्व में एक अलग तरह का आकर्षण देखने को मिलता है। शुक्र पर्वत पर कुछ शुभ चिन्ह बने हों, तो इसे प्रेम जीवन के लिए भी अच्छा संकेत माना जाता है।

कहीं आप भी तो नहीं झेल रहे हैं बार-बार ये परेशानियां! पितृ दोष के हो सकते हैं संकेत

दबा हुआ शुक्र पर्वत देता है अशुभ संकेत

अगर हथेली में शुक्र पर्वत बहुत ज्यादा दबा हुआ दिखाई देता है, तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी स्थिति को जीवन में धन कमाने के लिए अधिक संघर्ष से जोड़कर देखा जाता है। आर्थिक परेशानियां बनी रहने की मान्यता भी है। वहीं शुक्र पर्वत पर बहुत सारी कटी-फटी रेखाएं हों या रेखाओं का जाल बना हो, तो इसे भी अशुभ संकेत माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में ऐसी स्थिति को व्यर्थ की चिंताओं और पारिवारिक जीवन में कलह से जोड़कर देखा गया है।

मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाते हैं रुई? गरुड़ पुराण के अनुसार जानें कारण

शुक्र को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का दिन खास माना जाता है। इस दिन शुक्र देव के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही सफेद रंग की वस्तुओं का दान करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इन उपायों से शुक्र ग्रह को मजबूती मिलती है। हालांकि, हथेली में बने शुक्र पर्वत से जुड़ी इन बातों को हस्तरेखा और ज्योतिष की पारंपरिक मान्यताओं के तौर पर ही देखा जाता है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली का शुक्र पर्वत हमारे आर्थिक और भौतिक जीवन का दर्पण होता है। एक मजबूत और सुविकसित शुक्र पर्वत जहां व्यक्ति को अकूत संपत्ति, मान-सम्मान और सुखद प्रेम जीवन प्रदान करता है, वहीं कमजोर शुक्र जीवन में संघर्ष का पाठ पढ़ाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़हथेली में बना ये निशान बताता है धन का राज,ऐसे लोग होते हैं अकूत संपत्ति के मालिक