Hindi Newsधर्म न्यूज़hastrekha shastra hridhay rekha se kaun bhaghyashali and kise milega kirti samman palmistry in hindi
हस्तरेखा:  कैसी रेखा वाले होते हैं भाग्यशाली, किन्हें मिलता है कीति, सम्मान

हस्तरेखा: कैसी रेखा वाले होते हैं भाग्यशाली, किन्हें मिलता है कीति, सम्मान

संक्षेप:

hastrekha shastra: हृदय रेखा मनुष्य की हथेली में कनिष्ठिका उंगली के नीचे बुध पर्वत के नीचे से निकलकर सूर्य तथा शनि क्षेत्र को पार करती हुई गुरु पर्वत तक जाती है। लेकिन सभी के हाथों में यह स्थिति अलग-अलग हो सकती है। 

Wed, 3 Dec 2025 01:35 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हृदय रेखा मनुष्य की हथेली में कनिष्ठिका उंगली के नीचे बुध पर्वत के नीचे से निकलकर सूर्य तथा शनि क्षेत्र को पार करती हुई गुरु पर्वत तक जाती है। लेकिन सभी के हाथों में यह स्थिति अलग-अलग हो सकती है। जिस व्यक्ति के हाथ में हृदय रेखा साफ हो, बिना किसी कट के हो, तो ऐसे व्यक्ति को लाइफ में सक्सेस मिलती है। उन्हें समाज में सराहा जाता है। अगर आपके हाथ में हृदय रेखा साफ नहीं है, कटी-फटी है, तो ऐसे व्यक्ति को लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां हम बता रहे हैं कि कैसी रेखा वाले लोगों को लाइफ में सफलता और वृद्धि दोनों मिलती है और वो भाग्यशाली होते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कैसी रेखा वाला व्यक्ति कहलाता है भाग्यशाली
हस्तरेखा के मुताबिक कहा जाता है कि अगर आपके हाथ में हृदय रेखा के साथ मस्तिष्क रेखा और लाइफ लाइन दोनों पूरी साफ आगे तक जा रही हैं, और साफ दिखाई दे रही हैं, तो ऐसा व्यक्ति काफी भाग्यशाली कहाजाता है। ये लाइफ में हमेशा आगे बढ़ते हैं। इनके पास सुख समृद्धि, धन आदि अपने आप खिंचा चला आता है।

कैसी रेखा वाले व्यक्ति को मिलती है कीति, सम्मान और वृद्धि योग

हस्तरेखा के मुताबिक कहा जाता है कि अगर आपके हाथ में हृदय रेखा जिस पर्वत के नीचे तक पहुंचती है, उस पर्वत में उससे जुड़े गुण उस शख्स में अपने आप आ जाते हैं। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आपके हाथ में हृदय रेखा अनामिका के मूल में स्थित सूर्य पर्वत के पास जाकर नीचे खत्म हो रही है, तो आपके अंदर सूर्य से जुड़े गुण आ जाएंगे। आपको सूर्य से सम्बन्धित विशेष गुण प्रसिद्धि, कीति, सम्मान और वृद्धि का योग बन जाएगा, जो बहुत खास माना जाता है। इसलिए यह जानना जरूरी है किहृदय रेखा आपके किस पर्वत पर खत्म हो रही है।

डिस्क्लेमर - यह खबर धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। जन्म कुंडली और ग्रह के प्रभाव संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए एक बार ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!