हस्तरेखा: भाग्य रेखा टूटना शुभ या अशुभ?, लाइफ में इस नुकसान की आशंका
Broken fate Line Palmistry: भाग्य रेखा कैसी अच्छी होनी चाहिए, ये आप पढ़ चुके होंगे,लेकिन टूटी भाग्य रेखा से क्या होता है, इसके बारे में क्या आप जानते हैं। यहां पढ़ें

अगर भाग्य रेशा आपकी कटी फटी है तो इसका भाग्य पर क्या असर होता है, अधिकतर लोग यह भी जानना चाहते हैं। दरअसल हर किसी के हाथ में काली और मोटी भाग्य रेखा नहीं होती है। कई लोगों के हाथ में भाग्य रेखा कहीं ना कहीं से कटी और खंडित होती है। ऐसे लोगों के भाग्य पर इसका क्या असर होता है, यह समझना भी बहुत जरूरी है। जैसे कि कटे और खंडित होने से ही आप समझ गए होंगे कि इससे लाइफ आसान तो नहीं है, आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। यहां हम आपको कटी और टूटी लाइन के बारे में तो बताएंगे ही साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि रेखा कहीं पतली और कहीं मोटी हो तो इसका क्या असर धन की स्थिति पर पड़ता है। आइए जानें इसके बारे में
कैसी भाग्य रेखा से होता है नुकसान
अगर आपकी भाग्य-रेखा जगह- जगह से कटी या खंडित दिखाई दे रही है तो समझिए कि आपका जीवन भी कठिनाईयों से भरा होगा। आपको हर पल मुसीबतो का सामना करना होगा । जितनी बार और जिस अवस्था पर रेखा खंडित होगी, उतनी बार भाग्य में हानि, व्यापार में घाटा, नौकरी छूटना जैसी चीजें आपके साथ घटित होगी। आप पर मुसीबतें आएंगी। अगर खंडित होने के बाद फिर रेखा फिर से ही शुरू हो जाए तो परेशानियों की स्थिति थोडे दिन रहेगी ।
यदि बीच मे भाग्य-रेखा का बिलकुल अभाव हो और कुछ दूर आगे चलकर ही रेखा दिख रही हो तो उतना समय कठिनाई में ही बिताना होगा। यदि दोनो हाथों मे उसी स्थान पर, भाग्य-रेखा पर अशुभ चिह्न हो तो लाइफ में दिक्कतें शुरू से ही रहेंगी। इसमें भी अगर एक रेखा खंडित हो तो खंड के ऊपर दूसरा खंड आ जाए या रेखा खंडित हो और खंडितभाग के चारों ओर छोटा चतुष्कोण बन रहा हो तो आपके लिए चीजें थोड़ी सही हो जाएंगी और आपके इस दोप की कमी हो जाती है।
अगर भाग्य-रेखा एक सी गहरी न हो
अगर भाग्य-रेखा कहीं हल्की और कहीं गहरी मोटी दिख रही हो तो इसे कभी खुशी कभी गम की तरह समझना चाहिए। कही गहरी और चौड़ी और कही पतली हो--तो जिस स्थान मे गहरी हो वहां समझना चाहिए कि आपके पास पैसा आएगा, लेकिन जहां भी कमजोर हो तो वहां समझना चाहिए कि धन की हानि होगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

