
हस्तरेखा: आपके हाथ में बंद है या खुली है धन की कोठरी?, कैसे देती है लाभ, चेक करें आपके हाथ में कहां?
संक्षेप: Palmistry in hindi: हस्तरेखा में हाथ की रेखाओं से आप भविष्य के बारे में जानकारी ले सकते हैं। ये रेखाएं आपके हाथ में धन की स्थिति का भी पता बताती हैं। आपकी लाइफ में कितना धन है, कितना पैसा है, इसको लेकर आपको धन की रेखा से पता चल जाएगा,
हस्तरेखा में हाथ की रेखाओं से आप भविष्य के बारे में जानकारी ले सकते हैं। ये रेखाएं आपके हाथ में धन की स्थिति का भी पता बताती हैं। आपकी लाइफ में कितना धन है, कितना पैसा है, इसको लेकर आपको धन की रेखा से पता चल जाएगा, लेकिन धन की कोठरी आपको यह बताएगी कि आपके पास पैसा टिकेगा या नहीं। जब किस कि हथेली पर भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा को बुध रेखा काट रही हो, तो आपके हाथ में धन की कोठरी बनती है। इसे मनी ट्रायएंगल भी कहते हैं। जिसके बी हाथ में यह बनता है, उसे धन की कमी नहीं होती। हस्तरेखा विज्ञान में कहा जाता है कि जिसके साथ में धन की कोठरी बनी हुई होती है, उस इंसान के पास धन की कमी नहीं होती है। लेकिन धन की कोठरी का होना ही जरूरी नहीं, उसका बंद होना भी जरूरी है। अगर धन की कोठरी कहीं से खुली है, तो भी आपके पास पैसा नहीं रुकेगा।

आपके हाथ में कहा है धन की कोठरी
क्या आप जानना चाहते हैं कि आपके हाथ में कोई धन की कोठरी या मनी ट्रायएंगल है या नहीं। आप अपना हाथ देखकर इस तरह पता लगा सकते हैं। धन त्रिकोण या मनी ट्रायएंगल, भाग्य और तर्क रेखाओं के आपस में काटने से बनत है। इस रेखा को अगर बुध रेखा भी विभाजित करें तो ये तीनों रेखाएं मिलकर आपके हाथ में मनी ट्रायएंगल बना देंगी। ये साफ-साफ आपको बना दिखेगा, लेकिन अगर आपके हाथ में यह नहीं तो भी निराश ना हों। इस बात का भी ध्यान रखें कि ये कहीं से खुला ना हो, अगर खुला है, तो भी इसका कोई लाभ नहीं होगा। ये तीनों तरफ से बंद होना चाहिए। साथ ही इसमें कोई कट भी नहीं होना चाहिए. यदि इस पर कोई कट होता है या इसके अंदर कोई क्रास होता है, तो धन लाभ नहीं होता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





