हरतालिका तीज व्रत क्या द्वितीया,तृतीया से युक्त तिथि में कब रखना उत्तम है? 13 या 14 सितंबर कब रखना उत्तम
Hartalika Teej vrat: हरतालिका तीज का व्रत द्वितीया और तृतीया में कैसे और कब करना चाहिए, ज्योतिष ने इस बारे में बताया है सारा विधान

हरतालिका तीज और गणेश पूजा और चौठ चंद्र पर्व इस साल एक ही दिन पड़ रहे हैं। मिथिला में तीज, चौठ चंद्र पर्व यानी गणेश पूजा 14 सितंबर को है। इस दिन ब्रह्म योग, इंद्र योग एवं रवि योग बन रहा है। लेकिन पूजा के लिए कुछ लोग 13 सितंबर का दिन भी चुन रहे हैं। यहां हम लोग आपको बताएंगे कि क्या 13 सितंबर के दिन व्रत रखना चाहिए या फिर 14 सितंबर का व्रत रखना चाहिए। इसको लेकर ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी में कंफ्यूजन को दूर किया। उन्होंने बताया कि किस दिन व्रत रखना सही माना जाता है।
ज्योतिष ने बताया किस दिन हरतालिका व्रत रखना उत्तम
उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार द्वितीया और तृतीया से युक्त तृतीया तिथि में व्रत नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्मा जी माने जाते हैं जबकि चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान गणेश जी हैं। तृतीया हरितालिका तीज व्रत में माता पार्वती एवं भगवान भोलेनाथ की उपासना की जाती है। इस कारण से तृतीय और चतुर्थी से युक्त तृतीया तिथि में हरितालिका तीज व्रत करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।
हरतालिका तीज व्रत पर शुभ संयोग कब से?
प्रत्येक वर्ष हरितालिका व्रत जिसे तीज व्रत भी कहा जाता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरितालिका व्रत सुहागिन महिलाओ एवं अविवाहित कन्याओं के सौभाग्य की वृद्धि के लिए किया जाने वाला अति महत्वपूर्ण एवं परम पुण्यदायक व्रत होता है । यह व्रत अत्यन्त कठिन एवं पुण्यदायनी होता है। हरितालिका तीज व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि में किया जाता है। इस वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि का मान 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार को होगा। तृतीया तिथि का आरंभ 13 सितंबर 2026 दिन रविवार को दिन में 7:14 बजे से आरंभ होगा जो 14 सितंबर दिन सोमवार को प्रातः 7:30 बजे तक व्याप्त रहेगा। इस प्रकार उदया तिथि के मान्यताओं के अनुसार हरितालिका तीज व्रत 14 सितंबर दिन सोमवार को किया जाएगा। इस दिन दिन में 3:16 तक चित्रा नक्षत्र व्याप्त रहेगी उसके बाद स्वास्थ्य नक्षत्र आरंभ होगा ब्रह्म योग दिन में 3:13 तक उसके बाद ऐन्द्र योग लग जाएगा।
पति के दीर्घायु को लेकर महिलाएं करती हैं तीज व्रत
आपको बता दें कि हरतालिका की पूजा के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पति के दीर्घायु को लेकर महिलाएं तीज व्रत करती है। सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं, यह व्रत बहुत कठिन माना जाता है। इस दिन भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा होती है। सोमवार का दिन होने के कारण भगवान शिव की पूजा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इस साल तीज के दिन तीन प्रमुख और मांगलिक कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले योग बन रहे हैं और ज्योतिषीय दृष्टि से 3 बेहद शुभ योग और एक अद्भुत ग्रह संयोग का निर्माण हो रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


