क्या 14 सितंबर को रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत, जानें तीज पूजा का मुहूर्त और उपाय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Hartalika Teej timing on 14 September 2026 : सोमवार के दिन तीज का व्रत और पूजा किया जाएगा। हरतालिका तीज पर महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। शुभ मुहूर्त में पूजा और उपाय करने से सौभाग्य बना रहता है।  

Hartalika Teej timing on September 14 Teej muhurat Teej 2026 pooja Upay
क्या 14 सितंबर को रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत

Hartalika Teej timing 2026, तीज : हर साल भाद्रपद महीने में हरतालिका तीज मनाई जाती है। हरतालिका तीज के दिन विधि- विधान के साथ भगवान शिव और पार्वती माता की उपासना की जाती है। सोमवार के दिन तीज का व्रत और पूजा किया जाएगा। हरतालिका तीज पर महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। शुभ मुहूर्त में पूजा और उपाय करने से सौभाग्य बना रहता है। हरतालिका तीज भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

क्या 14 सितंबर को रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत, जानें तीज पूजा का मुहूर्त और उपाय

किस दिन व्रत रखना रहेगा उत्तम?

सिंधु, निर्णय सिंधु, वृहद ज्योतिष सार और मुहूर्त चिंतामणि जैसे तमाम प्रामाणिक ग्रंथों के अनुसार, हरतालिका व्रत के लिए भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और हस्त नक्षत्र का योग होना चाहिए। इसका सबसे जरूरी नियम यह है कि सूर्योदय के समय तृतीया तिथि का होना अनिवार्य है। 14 सितंबर को सुबह 07:19 बजे तक तृतीया तिथि मिल रही है, जो सूर्योदय को स्पर्श कर रही है। इसलिए 14 सितंबर का दिन ही इस व्रत के लिए सर्वथा उत्तम और शास्त्र सम्मत है।

सुबह से देर रात तक पूजा का अवसर

सोमवार को तृतीया तिथि सुबह 7:06 बजे तक रहेगी। सूर्योदय तृतीया तिथि में होने के कारण उदया तिथि के मान से 14 सितंबर को ही हरतालिका तीज का व्रत और पूजा मान्य है। इस दिन तृतीया और चतुर्थी तिथि का युग्म संयोग रहेगा। व्रत के दौरान पूजा, कथा श्रवण और मंत्र जाप का विशेष महत्व माना जाता है।

हरतालिका तीज पर करें ये उपाय

तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। इस दिन श्रृंगार करना सुहाग की निशानी मानी जाती है। हरतालिका तीज के दिन आप श्रृंगार का सामान माता पार्वती को जरूर चढ़ाएं।

हरतालिका तीज पर पूजा के शुभ मुहूर्त

  • उदयातिथि: 14 सितंबर को पूरे दिन, सुबह से देर रात तक पूजा होगी
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:32 बजे से 05:19 बजे तक
  • अमृत काल: सुबह 5:36 बजे से 7:08 बजे तक
  • शुभ योग: सुबह 8:40 बजे से 10:13 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:41 बजे तक
  • चर-लाभ-अमृत मुहूर्त: दोपहर 1:17 बजे से शाम 5:54 बजे तक
  • प्रदोष काल: शाम 5:54 बजे से रात 8:22 बजे तक

कब करें व्रत का पारण?

हरतालिका तीज व्रत पारण 15 सितंबर मंगलवार को प्रात: स्नान पूजन के उपरांत सम्पन्न होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़क्या 14 सितंबर को रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत, जानें तीज पूजा का मुहूर्त और उपाय