हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी पर रहेगी भद्रा, तीज का पारण भी भद्रा में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Hartalika Teej Ganesh chaturthi: इस साल गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज पर भद्रा का साया रहेगा। इस दिन तो भद्रा रहेगी क्या पारण में भी भद्रा होगी, पढ़ें ऐसे में क्या करें 

Hartalika teej, Hartalika teej kis din, Hartalika teej bhadra, Ganesh chaturthi bhadra, Ganesh chaturthi puja kab,
हरतालिका तीज व्रत

तीज और गणेश चतुर्थी को लेकर बाजारों में अभी से चहल-पहल दिख रही है। इस साल तीज और गणेश चतुर्थी का महासंयोग देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही इससाल दोनों व्रतों में भद्रा का असर रहेगा। वैसे तो हरतालिका तीज व्रत से एक दिन बाद गणेश चतुर्थी का व्रत आता है। इसे कलंक चौथ भी कहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन चांद का दर्शन नहीं किया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की एक साथ पूजा अर्चना की जाएगी। अगर तारीख को लेकर कंफ्यूजन है तो आपको बता दें कि हरतालिका व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा।

प्रदोष काल में मिट्टी और बालू से बनेंगे शिव पार्वती और गोबर से बनेंगे गणपति

परंपरा के अनुसार व्रती भगवान शंकर और माता पार्वती की मिट्टी और बालू की प्रतिमा बनाकर निर्जला व्रत करेंगी। इस दिन शाम के समय चौक सजाकर महिलाएं विधि विधान के साथ भगवान की पूजा करेंगी। इसके बाद अगले दिन शिवजी का विसर्जन भी होता है। वहीं इसी दिन इससे पूर्व गोबर से बने प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाएगी। पूजा में नए वस्त्र, बांस के सूप और डलिया, शृंगार की सामग्री, अंकुरित चने को भी बहुत खास माना जाता है।

इस साल दोनों व्रत एक ही दिन

इस वर्ष धार्मिक दृष्टि से 14 सितंबर का दिन बेहद खास रहनेवाला है। हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व एक ही दिन मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार 14 सितंबर की सुबह करीब 7:07 बजे तक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। इस दिन स्वाती नक्षत्र के साथ-साथ ब्रह्म व इंद्र योग का भी संयोग है। हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

हरतालिका तीज पर रहेगा भद्रा का साया, पारण भी भद्रा में

इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर तीज की पूजा करती हैं। हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है और इस वर्ष इसकी तिथि 14 सितंबर ही निर्धारित है। इस साल हरतालिका तीज पर भद्रा का असर रहेगा। भद्रा 14 तारीख को लग रही है जो पारण के समय भी मौजूद रहेगी। ऐसे में इस वर्ष पूजा से लेकर पारण तक भद्रा का भी असर रहेगा। भद्रा 14 की रात में 07:21 बजे प्रवेश कर रहा है, जो कि अगले दिन 15 को दिन सुबह के 07:44 बजे तक रहेगा। इसलिए 7:44 के उपरांत ही पारण करना शास्त्र सम्मत होगा। भद्रा में व्रत का पारण ना करें। भद्रा में व्रत का पारण नहीं किया जाता है।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी पर रहेगी भद्रा, तीज का पारण भी भद्रा में