13 या 14 सितंबर हरतालिका तीज व्रत कब, तीज पर करें 4 उपाय
Hartalika Teej 2026 Date kab hai Teej Time : हरितालिका तीज का व्रत देवी पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन विधिपूर्वक व्रत करने से वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होती हैं और शीघ्र विवाह का योग बनता है।

Hartalika Teej 2026 Date kab hai Teej Time: हर साल हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद महीने में रखा जाता है। तिथि को लेकर कई लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है कि आखिर तीज का व्रत किस दिन रखा जाएगा। हरतालिका तीज व्रत को लेकर दुविधा में रहने की जरूरत नहीं है। हरितालिका तीज का व्रत अखंड सौभाग्य की कामना से महिलाएं करती है। शास्त्रीय परंपरा के अनुसार, व्रत और उद्यापन में उदया तिथि का मान होता है। हरितालिका तीज का व्रत देवी पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन विधिपूर्वक व्रत करने से वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होती है और शीघ्र विवाह का योग बनता है। आइए जानते हैं हरितालिका तीज का व्रत कब रखा जाएगा -
13 या 14 सितंबर हरतालिका तीज व्रत कब, तीज पर करें 4 उपाय
शास्त्रीय मान्यता के अनुसार, यह व्रत उदया तिथि में 14 सितंबर को करना चाहिए। अगर लोक मान्यता के अनुरूप तृतीया तिथि में ही कथा- पूजा करने की परंपरा है तो 13 सितंबर को यह व्रत किया जा सकता है।
व्रत की तारीख को लेकर संशय क्यों?
इस व्रत की तारीख को लेकर दुविधा तृतीया तिथि के आरंभ और समापन के समय के कारण हो रही है। यूपी-बिहार के कुछ हिस्सों में लोक परंपरा को महत्व दिया जाता है। ऐसे परिवारों में हरितालिका तीज का व्रत और पूजा के लिए तृतीया तिथि का होना अनिवार्य माना जाता है। ऐसे लोग 13 सितंबर को व्रत रख सकते हैं। हालांकि 14 सितंबर को सुबह 7:19 बजे से पहले भी तीज की पूजा कर सकते हैं।
तृतीया तिथि कब से कब तक?
तृतीया की शुरुआत 13 सितंबर को सूर्योदय के बाद सुबह 7:21 बजे होगी। जबकि समापन 14 सितंबर को सुबह 7:19 बजे होगा। उदयकाल में तृतीया 14 सितंबर को मिलेगी।
हरतालिका तीज पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए?
घी
दही
फूल
फल
अक्षत
बेलपत्र
धतूरा
भांग
शहद
गंगाजल
सफेद चंदन
काला तिल
कच्चा दूध
हरी मूंग दाल
शमी का पत्ता
हरतालिका तीज पर माता पार्वती को क्या चढ़ाना चाहिए?
- पुष्प
- फल
- वस्त्र
- कलावा
- लाल बिंदी
- हरी चूड़ियां
- सिंदूर या लाल चंदन
हरतालिका तीज के क्या उपाय करें?
- अपने वैवाहिक जीवन में खुशियां लाने के लिए इस दिन भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक करें और माता पार्वती का श्रृंगार करें।
- विवाह में देरी और वैवाहिक जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हरतालिका तीज के दिन शिव पार्वती की साथ में विधिवत पूजा करें और संभव हो तो व्रत भी रखें।
- इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।
- हरतालिका तीज के व्रत की कथा सुनना फलदायी माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


