Hariyali Teej 2026: कल हरियाली तीज पर करें इन 3 मंत्रों का जाप, मिलेगा मनचाहा लाइफ पार्टनर
हरियाली तीज के मौके पर भगवान शिव और मां पार्वती के तीन पावरफुल मंत्रों का जाप किया जा सकता है। मान्यता है कि इन मंत्रों के जाप से मनचाहा लाइफ पार्टनर मिलता है और शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली आती है। जानें आखिर वो 3 मंत्र कौन से हैं?

15 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जा रही है। ये दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र की कामना के साथ-साथ शादीशुदा जिंदगी की खुशहाली की कामना के लिए व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां भी इस दिन मनचाहे पार्टनर की कामना करते हुए व्रत पूजा करती हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए सालों तक कठिन तपस्या की थी। इसी खास दिन पर भगवान शिव और मां पार्वती का पुर्नमिलन हुआ था।
जिन लोगों को शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें आ रही हैं या फिर जिन्हें मनचाहा लाइफ पार्टनर चाहिए वो लोग हरियाली तीज पर पूजा के दौरान कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इन मंत्रों के जाप से भगवान शिव और मां पार्वती प्रसन्न होकर सारी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। साथ ही इन मंत्रों के जाप से मन शांत रहता है और सारे काम बनने लगते हैं।
हरियाली तीज पर करें इन मंत्रों का जाप
1. कात्यायनी मंत्र
मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से मनचाहा पार्टनर मिलता है। वहीं शादी में किसी भी तरह की दिक्कतें भी नहीं आती हैं। हरियाली तीज पर मां पार्वती की पूजा करते हुए इस मंत्र का जाप किया जा सकता है। पूजा के दौरान दीया और धूपबत्ती जलाएं और इस मंत्र का जाप करें। सिर्फ हरियाली तीज ही नहीं इस मंत्र का जाप नियमित रूप से रोज भी किया जा सकता है। नीचे पढ़ें ये मंत्र-
ॐ क्लीं कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि।
नन्दगोपसुतं देवि पतिं मे कुरु ते नमः॥
2. शिवजी-पार्वती का मंत्र
अगर आपके साथ ऐसा बार-बार हो रहा है कि कोई रिश्ता आता है लेकिन बात कहीं ना कहीं अटक जाती है तो इस उपाय को किया जा सकता है। हरियाली तीज के मौके पर भगवान शिव और मां पार्वती के इस आसान मंत्र का जाप 108 बार जरूर करें। हालांकि श्रद्धा के हिसाब से आप जितनी बार कर पाएं उतनी बार जाप करें। नीचे देखें ये मंत्र-
ॐ उमामहेश्वराभ्यां नमः।
3. शिव-पार्वती का गौरी मंत्र
शादीशुदा जिंदगी से तनाव कम करने और जल्दी विवाह की कामाना करने वाली कुंवारी लड़कियां इस मंत्र का जाप कर सकती हैं। हरियाली तीज पर मां पार्वती की पूजा करते हुए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। माना जाता है कि सच्चे मन से इस मंत्र का जाप किया जाए तो अच्छा लाइफ पार्टनर मिलता है और शादीशुदा जिंदगी अच्छे से आगे बढ़ती है।


