Sawan Somwar Status: सावन के दूसरे सोमवार पर स्टेटस पर लगाएं ये खास मैसेज, लोग भी करेंगे शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Happy Sawan Second Somwar Status: सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव की भक्ति और महिमा से भरपूर ये खास मैसेज और शायरी अपने स्टेटस पर लगाकर अपनों को बधाई दे सकते हैं। देखें सावन सोमवार शुभकामना संदेश। 

sawan somwar ki hardik shubhkamnaye
सावन के दूसरे सोमवार की इन खास मैसेज से भेजें बधाई

Happy Sawan Second Somwar Status and Shayari 2026: आज 10 अगस्त 2026, सोमवार को सावन का दूसरा सोमवार है। इस दिन सोम प्रदोष व्रत का भी खास संयोग बन रहा है। सावन सोमवार और प्रदोष व्रत दोनों ही भगवान शिव को समर्पित है। इसलिए शिव कृपा पाने के लिए यह उत्तम संयोग माना जा रहा है। इस दिन लोग भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के साथ ही शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और अपनों को सावन सोमवार की बधाई भेजते हैं। आप भी सावन सोमवार की शुभकामनाएं देने के लिए अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर शिव भक्ति से भरपूर खास संदेश लगा सकते हैं या इन्हें शेयर करके अपनों से बोल सकते हैं- हैप्पी सावन शुभ सोमवार। देखें सावन सोमवार की बधाई के लिए मैसेज।

1. भगवान शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे

महादेव की कृपा से आपका हर दिन शुभ हो

हर हर महादेव, शुभ सावन सोमवार 2026

2. शिव की भक्ति से मिलती है सुख-शांति

महादेव पूरी करें आपकी हर मनोकामना

हर-हर महादेव

3. आपका हर सपना हो जाए सच

भगवान शंकर की कृपा से जीवन में आएं खुशियां ही खुशियां

शुभ सावन सोमवार 2026

4. सावन की हल्की फुहार

भोलेनाथ का आपको मिले ढेर सारा आशीर्वाद

ऊं नम:शिवाय

5. हैसियत मेरी छोटी है

पर मन में शिवाला है

कर्म मैं करता जाऊंगा

क्योंकि मेरे साथ डमरू वाला है

सावन सोमवार की बधाई

6. भक्ति में है शक्ति

शक्ति में है संसार

तीनों लोकों में है जिसकी चर्चा

उन शिवजी का आया है त्योहार

7. भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहे

पलट जाए आपकी किस्मत की काया

मिले आपको हर कुछ जिंदगी में

जो किसी को नहीं मिल पाया

8. एक फूल और एक बेलपत्र

एक लोटा जल की धार

भगवान शिव कर दो सभी का उद्धार

हैप्पी सावन सोमवार

9. मंदिर की घंटी और आरती की थाली

नदी के किनारे हो सूरज की लाल

आपके जीवन में आए हर वो खुशी

जिसका आपको रहा है बेसब्री से इंतजार

10. मुझे शिव की भक्ति में डूब जाने दो

शिव के चरणों में शीश झुकाने दो

आज है सावन का दूसरा सोमवार

आज के दिन मुझे मंगल गीत गाने दो

11. भगवान शिव की कृपा पर बनी रही

भगवान शिव आपके जीवन के हर दुख को करें दूर

हर हर महादेव

12. महादेव की भक्ति से मिलती है नई ऊर्जा

आपके जीवन में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली

13. भगवान शिव की कृपा से आपको जीवन में मिले नई ऊर्जा

नई सफलताएं और नई खुशियां

महादेव लगा दें आपकी नैया पार

बोलो- हर हर महादेव

14. भगवान शिव की जटाओं से बरसती है अमृत धारा

हर हर महादेव बोले जग ये सारा

भोलेनाथ की भक्ति में हो जाओ मगन

भगवान शिव लगा दें आपका बेड़ा पार

शुभ सावन सोमवार 2026

15. शिव सत्य हैं, शिव ही अनंत हैं

शिव आदि हैं और शिव सुंदर हैं

सावन सोमवार की शुभकामनाएं

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज सावन के दूसरे सोमवार पर स्टेटस पर लगाएं ये खास मैसेज, लोग भी करेंगे शेयर