Sawan Dusra Somwar 2026: दूसरे सावन सोमवार पर टॉप 12 मैसेज, शायरी और मंत्र के साथ मनाएं सावन सोमवार खास
Happy sawan dusra somwar 2026 : विधिवत शिव पूजा करने से जीवन में सुख, धन, शांति और धान्य में वृद्धि होती है। सावन के दूसरे सोमवार के दिन को स्पेशल बनाने के लिए और भगवान शिव के रंग में रंग जाने के लिए अपनों के साथ शेयर करें ये शानदार मैसेज।

Happy sawan dusra somwar 2026, सावन सोमवार की शुभकामनाएं : 10 अगस्त के दिन सावन का दूसरा सोमवार है। कल दूसरे सावन सोमवार की भोर में ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जिसको लेकर शिवभक्तों के बीच उत्साह का माहौल है। इस साल सावन के दूसरे सोमवार पर शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन विधिवत शिव पूजा करने से जीवन में सुख, धन, शांति और धान्य में वृद्धि होती है। सावन के दूसरे सोमवार के दिन को स्पेशल बनाने के लिए और भगवान शिव के रंग में रंग जाने के लिए अपनों के साथ शेयर करें ये शानदार मैसेज, मंत्र और शायरी -
करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं वा श्रवणन्यांजं वा मनसंवापराधं।
विहितं विहितं वा सर्व मेत् क्षमस्व जय जय करुणाबद्ध श्री महादेव शंभो।
नाम जिनका भोलेनाथ है,
कैलाश जिनका धाम है,
भोले बाबा के चरणों में मेरा प्रणाम है।
गरज उठे गगन सारा,
समंदर छोड़े अपना किनारा
हिल जाए जहां सारा
जब गूंजे हर हर महादेव का नाम
भांग का नशा,
फूलों की महक,
सावन की फुहार,
हर पल सुनाई दें बस शिव का नाम
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बंधनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।
सावन का दूसरा सोमवार आपके जीवन में प्रकाश लाएं,
शिव जी आपके जीवन को सुंदर बनाएं।
अज्ञानता का अंधकार दूर कर,
भगवान शिव आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश लाएं।
सावन के दूसरे सोमवार पर आप सभी को हार्दिक बधाई
मन शिव का मंदिर है
यहां उसे विराजे रखना
पाप का कोई भाग न होगा
बस शिव नाम को थामे रखना।
सर पर मेरे हैं शिव शंकर का हाथ है,
हरपल हरदम वो मेरे साथ,
है विश्वास वही राह दिखाएंगे,
मेरे सारे बिगड़े काम बन जाएंगे
ही नीलकंठ तुम हो प्राण पियारे,
महादेव बिन जग से मुझे कौन तारे,
आकर दे दो दर्शन भोले बाबा मुझको,
अपना बना लो प्रभु अब तो मुझको
इस संसार की माया ने मुझको है घेरा,
ऐसी कृपा करें भोलेनाथ नाम न भूलूं आपका,
चारों और मेरे दुखों का है अं धेरा छाया,
बिन नाम आपके मेरा इक पल भी ना जाये
मंदिर की घंटी,
आरती की थाली,
सुबह के सूरज की लाली,
सावन के दूसरे सोमवार का दिन लाया
नई उमंग, नई ताजगी और खुशहाली
खुशियां आपके आंगन में आए,
जीवन में नई उम्मीदें सजाए,
सावन के दूसरे सोमवार का ये दिन
आपको ढेर सारी खुशियां दिलाए
हर हर महादेव


