Happy Ramzan Wishes: रमजान पर शेयर करें 11 शायरी, मैसेज व स्टेटस, बोलें रमजान मुबारक

Feb 18, 2026 10:06 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Happy Ramadan Wishes in Hindi : रमजान 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस पवित्र महीने का बेसब्री से साल भर रोजेदार को इंतजार रहता है। अपने दोस्तों और करीबियों को इन प्यार भरे शुभकामनाओं संदेशों के जरिए बोलें रमजान मुबारक। 

Happy Ramzan Wishes: रमजान पर शेयर करें 11 शायरी, मैसेज व स्टेटस, बोलें रमजान मुबारक

Happy Ramzan Wishes in Hindi Photos Ramadan 2026 Wishes, रमजान: बृहस्पतिवार को रमजान के महीने की पहली तारीख है यानी पहला रोजा है। रमजान का चांद दिखने के बाद अगले दिन से पवित्र महीने का आगाज हो जाता है। अगले 30 दिन तक मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक खाते-पीते नहीं है। साथ में शाम में मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है, जिसे ‘तराहवी’ कहा जाता है। इस नमाज में पूरे कुरान का पाठ किया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रमजान केवल इबादत का महीना ही नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-मिलाप और साझा परंपराओं का भी समय होता है।

रमजान पर शेयर करें 11 शायरी, मैसेज व स्टेटस, बोलें रमजान मुबारक

अपनी सांसों में अल्लाह का नाम बसा लो,

उसकी इबादत को अपना काम बना लो,

दिल में सबके लिए प्यार जगा लो,

बुराई से चार कदम दूरी बना लो।

चांद की रोशनी बिखर गई है आसमान में,

खुशियों का माहौल है सारे जहान में,

हर कोई अल्लाह की इबादत कर रहा है,

ऐसी बरकत छाई है रमजान में।

फरियादों की झोली कभी खाली नहीं जाएगी,

अल्लाह का नाम लेने से हर मुराद पूरी हो जाएगी,

पढ़ते रहिए नमाज हर दिन,

हर सांस में खुशियां रम जाएगी।

चांद निकल आया है,

प्रकाश आसमान पर छाया है ,

खुशियां धरती पर बिखरी हैं,

ऐसा रमजान का महीना आया है।

हमेशा जल्दी ही अरमान गुजर जाता है,

प्यास नहीं लगती और इफ्तार गुजर जाता है,

अल्लाह की इबादत से मन नहीं भरता है,

और देखते-ही-देखते रमजान गुजर जाता है।

सुबह की अजान सुनकर पैगाम भेजा है

पैगाम में सम्मान और प्यार भेजा है,

रमजान के इस पाक पर्व में,

हमने आपको प्यार भरा मुबारकबाद भेजा है।

इस रमजान हो आपकी मुराद पूरी,

कभी न रहे कोई ख्वाहिश अधूरी,

परिवार में सभी के बीच प्यार बढ़े,

न आए कभी एक-दूसरे के बीच दूरी।

रमजान के दिनों में फरियाद खाली नहीं जाती,

नमाज पढ़कर वक्त की बर्बादी नहीं होती,

यही तो समय होता है खुशियां बांटने का,

इस समय दिल में नफरत रखी नहीं जाती।

रमजान की मुबारकबाद,

तुम रहो हमेशा आबाद,

कभी गम न आए तुम्हारे जीवन में,

ऐसी करता हूं खुदा से मैं फरियाद।

रमजान की बेला है नमाज पढ़ते रहिए,

खुदा को हर लम्हा याद करते रहिए,

होगी हर मुराद पूरी इस समय,

बस दूसरों के लिए भी फरियाद करते रहिए।

रमजान मुबारक।

चांद का जब दीदार हो,

सभी अपने तुम्हारे साथ हों,

हम हमेशा मांगते हैं दुआ आपके लिए,

इस बार हमारी दुआ स्वीकार हो।

रमजान का महीना आया है,

संग ये अपने बरकत लाया है,

हमेशा खुश रहो तुम कुछ ऐसे,

जैसे तुमने खुदा को पाया है।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!