
Happy Raksha Bandhan Wishes : रक्षाबंधन के मौके पर भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, ऐसे कहें- हैप्पी रक्षाबंधन
Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes In Hindi : हर साल सावन मास की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस साल 9 अगस्त को रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन का त्योहार प्रत्येक भाई-बहन के जीवन में खुशियों लेकर आता है।
Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes In Hindi : हर साल सावन मास की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस साल 9 अगस्त को रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन का त्योहार प्रत्येक भाई-बहन के जीवन में खुशियों लेकर आता है। रक्षाबंधन के पावन दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। वहीं, भाई बहनों को उपहार देते हैं। रक्षाबंधन की एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने के लिए आप ये खूबसूरत संदेश भी भेज सकते हैं।
Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes
कलाई पर रेशम का धागा है,
बहन ने बड़े प्यार से बांधा है,
बहन को भाई से रक्षा का वादा है।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।
भैया तुम जियो हजारों साल,
मिले कामयाबी तुम्हें हर बार,
खुशियों की हो तुमपे बौंछार,
यही दुआ करते है हम बार-बार।
रक्षाबंधन 2025 की बधाई।
कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी,
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी।
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी,
बहन के स्नेह का पवित्र प्रतीक है राखी।
हैप्पी रक्षाबंधन 2025
रंग बिरंगे मौसम में सावन की घटा छाई,
खुशियों की सौगात लेकर बहन राखी बांधने आई।
बहन के हाथों से सजी आज भाई की कलाई,
हर भाई-बहन को रक्षाबंधन की बधाई।
Happy Raksha Bandhan
भगवान हर जगह नहीं हो सकते,
इसलिए उन्होंने मां को बनाया
और मां हर वक्त हमारे साथ नहीं हो सकती,
इसीलिए भगवान ने बहन को बनाया।
हैप्पी रक्षाबंधन 2025!
राखी की कीमत तुम क्या जानो,
जिनकी बहने नहीं होती उनसे पूछो यारों।
Happy Raksha Bandhan 2025!
खुश किस्मत होती हैं वो बहनें
जिनके सिर पर भाई का हाथ होता है
हर परेशानी में उसके साथ होता है।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!
ओस की बूंदों से भी प्यारी है, मेरी बहना,
गुलाब की पंखुड़ियों से भी नाज़ुक है, मेरी बहना।
आसमां से उतारी कोई राजकुमारी है, मेरी बहना
सच कहूं तो मेरी राजदुलारी है, मेरी बहना
Happy Raksha Bandhan 2025!
अपनी खुशियों को भाईयों पर वार देती हैं,
बहनें तो ताउम्र बस स्नेह और प्यार देती हैं।
लड़ता है भाई बेशक वजह बेवजह बहन से,
पर बहन से नोक-झोंक ही उसे करार देती है।
हैप्पी रक्षाबंधन 2025
बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता
वो चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता,
अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं
पर भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता !
Happy Raksha Bandhan 2025!





