Happy New Year wishes in hindi: माता लक्ष्मी की कृपा से हर जगह से हो धन का आगम-नूतनवर्षस्य हार्दिकाः शुभेच्छाः

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Happy New Year shubhkamnaye: वाट्सऐप, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्र्राम आदि साइट्स पर कई दिनों से चल रहा बधाइयों का सिलसिला आज टॉप पर है। रात 12 बजते ही अगर आप लोगों को मैसेज नहीं कर पाएं  

Happy New Year wishes in hindi: माता लक्ष्मी की कृपा से हर जगह से हो धन का आगम-नूतनवर्षस्य हार्दिकाः शुभेच्छाः

naye saal ki hardik shubhkamnaye वाट्सऐप, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्र्राम आदि साइट्स पर कई दिनों से चल रहा बधाइयों का सिलसिला आज टॉप पर है। रात 12 बजते ही अगर आप लोगों को मैसेज नहीं कर पाएं तो अब सुबह मित्रों, रिश्तेदारों को कॉल एवं मैसेज कर नववर्ष की बधाइयांदें। नए साल की अगवानी में युवाओं में उत्साह देखने लायक था। जश्न के लिए सभी लोग तैयार है। अगर आप अपने बड़ों को भगवान से जुड़े मैसेज से नव वर्ष की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो आपके लिए यहां है कुछ मैसेज

यह नया साल में हो भोले भंडारी की कृपा
बड़ी उपलब्धियों के साथ मन की शांति
शुद्ध आत्मा के साथ करें नव वर्ष का आगाज -Happy New Year

अत्यद्भुतं ते भवतु अग्रिमं वर्षम्।

आने वाला साल आपके लिए अच्छा हो-Happy New Year

नूतनवर्षस्य हार्दिकाः शुभेच्छाः Happy New Year

माता लक्ष्मी की कृपा से हर जगह से हो धन का आगम

सुख-समृद्धि और संतोष लाए नव वर्ष का आगम-Happy New Year

नववर्ष आपके जीवन में किसी चीज की कमी ना लाए, जो मिले उसमें भगवान की कृपा के साथ अपार खुशियां हो-Happy New Year

गणपति का आशीर्वाद मिले,
मां लक्ष्मी भंडारे भरे
शिवशंकर से संतोष मिले
मां सरस्वती आपको सही राह दिखाएं- Happy New Year

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥ नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं-Happy New Year

ॐ गण गणपतये नमः- ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात् आपके लिए नव वर्ष 2026 मंगलमय हो-Happy New Year

मंदिर की हर घंटी की आवाज से
ईष्टदेव को की गई हर प्रार्थना से
नव वर्ष में हर दिन रहे प्रभु का स्मरण
खूब तरक्की पाएं हर पल-Happy New Year

यश, प्रसिद्धि, सफलता, सुख, समृद्धि, संपन्नता, उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्य, निरोग्य तथा प्रभु कृपा की समस्त मंगल कामनाओं के साथ नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं-Happy New Year

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!