Happy Navratri Wishes 2026: ये 25+ बेस्ट नवरात्रि मैसेज जीत लेंगे दिल, शेयर कर लिखें- 'जय माता दी'

लाइव हिन्दुस्तान
share

Navratri Wishes 2026 in hindi: नवरात्रि के पहले दिन लोग मां दुर्गा की उपासना करने के साथ ही अपनों को इस खास पर्व की बधाई भी देते हैं। आप भी इन चुनिंदा मैसेज से भेज सकते हैं अपनों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Navratri Wishes 2026
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश हिंदी में

Happy navratri wishes for whatsapp and insta facebook: 11 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। इस साल नवरात्रि पूरे नौ दिनों के पड़ रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन लोग मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने के साथ ही अपनों को नवरात्रि के पावन पर्व की बधाई भी देते हैं। कई लोग अपनों को नवरात्रि शुभकामना संदेश भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी स्टेटस लगाते हैं। आप भी नवरात्रि के पावन अवसर पर अपनों, दोस्तों और परिवारजनों को मां दुर्गा की भक्ति से भरपूर शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

1. सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. सजा है दरबार

एक ज्योत जगी है

मां दुर्गा के चरणों में दिल की लगन लगी है

शुभ नवरात्रि।

3. मां दुर्गा आपके जीवन से हर सुख और संकट को दूर करें। हैप्पी नवरात्रि।

4. नवरात्रि के नौ दिन

मां दुर्गा के नौ रूप

मां दुर्गा की 9 शक्तियां

आपके जीवन को सफलता और सौभाग्य से भर दें।

5. मां का रूप है अनोखा

मां का नाम है सबसे प्यारा

हर संकट से उबारे मां का ये रूप दुलारा

परिवार समेत आपको नवरात्रि की शुभकामनाएं।

6. मां लक्ष्मी का साथ हो

मां सरस्वती का साथ हो

श्रीगणेश का वास हो

मां दुर्गा की कृपा से आपके जीवन में खूब प्रकाश हो।

7. लाल रंग की चुनरी से सजा है मां का दरबार

हर्षाया मन और पुलकित हुआ संसार

आपको और आपके परिवार को नवरात्रि की शुभकामनाएं।

8. प्यार का ताना छूटे ना

मां का साथ कभी छूटे ना

आपके जीवन में हमेशा बनी रहे खुशियों की बहार

आप बनाएं ऐसा नवरात्रि का त्योहार।

बेस्ट हैं नवरात्रि की शुभकामना के लिए ये संदेश:

9. जीवन की हर राह सुहानी हो

मां दुर्गा की कृपा से आपकी हर इच्छा पूरी हो

शुभ नवरात्रि।

10. शक्ति, भक्ति और मां जगदंबा की कृपा मिले

आपको आपके करियर में खूब सफलता मिले

उगते सूरज की तरह चमके आपका भाग्य

कुछ ऐसा हो नवरात्रि का त्योहार।

11. मां दुर्गा आपकी हर मनोकामना को पूरा करें

आपके घर में अन्न और धन का भंडार भर दें।

शुभ नवरात्रि।

12. आपके जीवन से दूर हो नकारात्मकता

आपके पास आए सकारात्मक ऊर्जा

मां दुर्गा का आशीर्वाद हो हर पल आपके साथ

शुभ हो आपके लिए नवरात्रि का त्योहार।

13. जब मां दुर्गा का हाथ सिर पर होता है

तब अंधेरा उजाले में बदल जाता है

जय मां शेरावाली।

14. मां के चरणों में ही है सारा संसार

मां की भक्ति में ही है सच्चा संसार

आपको नवरात्रि की खूब बधाई।

15. माता रानी अपने भक्त पर अपनी दया बनाए रखना

हर मोड़ पर सही राह दिखाए रखना।

शुभ नवरात्रि।

16. पग-पग में फूल खिले,

खुशी आपको इतनी मिले

दुखों का न हो कोई नामो-निशान

इस नवरात्रि पूरी हो जाए आपकी हर अरदास।

मां दुर्गा की भक्ति से भरपूर भेजें ये खास नवरात्रि मैसेज:

17. अंबे है तू जगदंबे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली!

मां की कृपा से आपकी हर रात खुशहाल और हर दिन मंगलमय हो।

शुभ नवरात्रि।

18. शेर पर सवार होकर आईं मां दुर्गा,

मिटाने आपके सब दुखों की कहानी।

प्रेम से बोलो-जय माता दी।

19. माता रानी की भक्ति का रस, अपनों का प्यार,

मुबारक हो आपको नवरात्रि का यह पावन त्योहार।

जय माता दी।

20. मां दुर्गा के कदम आपके घर में आएं

आप खुशी से नहाएं

परेशानियां आपसे नजरें चुराएं

शारदीय नवरात्रि की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

21. माता रानी ना देना हमें वरदान

बस देना थोड़ा सा प्यार

तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा

बस एक यही देना आशीर्वाद

22. या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः

शारदीय नवरात्रि की बधाई।

23. मां भवानी का पर्व आता है;

खूब खुशियां लाता है

इस बार मां दुर्गा आपको वो सब दें,

जो आपका दिल चाहता है।

24. मां की दुआओं में इतना असर हो जाए ,

आपके सारे दुख-दर्द मिट जाएं।

जय मां भवानी।

25. शेर पर सवार होकर,

खुशियों का वरदान लेकर,

हर घर में आ रहीं मां अंबे,

हम सबकी मां जगदंबे।

26. रूठी है तो मना लेंगे

पास अपने बुला लेंगे,

माता रानी हैं दिल की भोली

बातों से उन्हें रिझा लेंगे।

जय माता दी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़दिल जीत लेंगे ये 25+ बेस्ट नवरात्रि मैसेज, अपनों को करें शेयर