Navratri 6th Day Wishes: आज मां कात्यायनी का बरसेगा आशीष, अपनों को भेजें टॉप 10 शुभकामनाएं
नवरात्रि के छठे दिन की शुभकामनाएं: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन लोग मां कात्यायनी की उपासना करने के साथ ही अपनों को नवरात्रि के छठे दिन की बधाई भी भेजते हैं।

Navratri 6th Day Wishes 2026: आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को नवरात्रि का छठा दिन है। नवरात्रि का पावन पर्व नौ देवियों की कृपा पाने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इन दिनों में मां आदिशक्ति दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। मां कात्यायनी की पूजा करने से शीघ्र विवाह, वैवाहिक जीवन में मधुरता और जीवन के संकटों से मुक्ति मिलती है।
देवी कात्यायनी से जुड़ी प्रचलित कथा के अनुसार, मां कात्यायनी का जन्म महर्षि कात्यायन के घर हुआ था। इसलिए देवी का नाम 'कात्यायनी' पड़ा। ऐसा माना जाता है कि महर्षि कात्यायन की कोई संतान नहीं थी। महर्षि कात्यायन के कठोर तप और भक्ति से प्रसन्न होकर मां दुर्गा ने उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लेने का वरदान दिया था। इस दिन मां कात्यायनी की कृपा पाने के लिए भक्त पूजा-पाठ और व्रत रखते हैं और इस दिन की अपनों को बधाई भेजते हैं। आप भी इन टॉप 10 मैसेज से भेज सकते हैं नवरात्रि के छठे दिन की बधाई।
1. मां कात्यायनी की कृपा आप पर और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।
आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन हो।
शुभ नवरात्रि।
2. मां कात्यायनी आपके जीवन में खुशियों के फूल खिलाएं,
हर दुख-दर्द दूर दूर हो जाएं
जीवन में आए सुख-समृद्धि की बहार
मां के आशीर्वाद से हर मनोकामना पूरी हो जाए।
3. मां कात्यायनी के आशीर्वाद से चमके आपकी किस्मत
मां कात्यायनी का आशीर्वाद मिले आपको अपार,
जीवन में खुशियां आएं हर बार।
हर मुश्किल राह हो जाए आसान,
मां करें आपका हर सपना साकार।
नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
4. घर-परिवार में सुख-शांति के लिए
मां कात्यायनी खुशहाली लाएं,
हर आंगन को प्रेम से सजाएं।
दूर रहें जीवन से दुख और हर परेशानी,
आप पर बरसे मां की कृपा अपार।
5. मां कात्यायनी करें हर मुराद पूरी
मां के दरबार में जो भी शीश झुकाता है,
वह श्रद्धा और विश्वास का आशीष पाता है।
मां कात्यायनी आपकी हर इच्छा पूरी करें,
6. धन-वैभव और समृद्धि के लिए
मां कात्यायनी की कृपा से बढ़े धन-धान्य,
आपके जीवन में सफलता के दीप जलें।
हर कदम पर मिले आपको नई कामयाबी।
7. मां कात्यायनी का आपके सिर पर रहे,
हर मुश्किल में मां का आशीर्वाद रहे साथ।
दुख की छाया कभी करीब नहीं आए,
आपका जीवन खुशियों से महकता जाए।
जय माता दी।
8. सुख और सौभाग्य की कामना
मां कात्यायनी आपके भाग्य को जगाएं,
जीवन का हर रास्ता आसान बनाएं
आपके जीवन में खुशियां आएं अपार
9. मां कात्यायनी का आशीर्वाद घर में आए,
हर चेहरे पर मुस्कान खिल जाए।
रिश्तों में प्यार और मन में विश्वास रहे,
आपके परिवार पर मां की कृपा सदा बनी रहे।
शुभ नवरात्रि।
10. मां कात्यायनी दें साहस और शक्ति,
सफलता से रोशन हो जीवन का हर द्वार।
मेहनत का हर पल रंग लाए,
मां की कृपा से आपका हर सपना सच हो जाए।
नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

