Hindi Newsधर्म न्यूज़happy makar sankranti wishes photos images: Today share makar sankranti ki shubhkamnaye in hindi photo sms date kab hai
Happy Makar Sankranti Wishes , Photos , Images : बेस्ट मकर संक्रांति की शुभकामनाएं फोटो मैसेज, SMS, शायरी और कोट्स

Happy Makar Sankranti Wishes , Photos , Images : बेस्ट मकर संक्रांति की शुभकामनाएं फोटो मैसेज, SMS, शायरी और कोट्स

संक्षेप:

Happy Makar Sankranti 2026 Wishes , Photos , Images : मकर संक्रांति के मौके पर लोग अपनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। यहां हम आपके लिए मकर संक्रांति शुभकामनाओं की कुछ चुनिंदा तस्वीरें लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों को भेज सकते हैं-

Jan 14, 2026 07:50 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Happy Makar Sankranti 2026 Wishes , Photos , Images : पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति का दिन स्नान और दान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। 14 जनवरी के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी लेकिन स्नान और दान 14 एवं 15 जनवरी को किया जाएगा। दोनों दिन मकर संक्रांति की पूजा व दान के लिए शुभ माने जा रहे हैं। मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान और पूजा पाठ का काफी महत्व है। इस दिन पतंग उड़ाई जाती है और एक दूसरे दो शुभकामना दी जाती है। मकर संक्रांति को देशभर में कई नामों से जाना जाता है। तमिलनाडु में मकर संक्रांति को पोंगल के रूप में मनाते हैं और वहीं, कर्नाटक, केरल व आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही बोला जाता है। उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मकर संक्रांति के मौके पर लोग अपने परिजनों, दोस्तों और अन्‍य परिचितों को शुभकामना संदेश, मकर संक्रांति तस्वीरें मैसेजेस भी भेजते हैं। यहां हम आपके लिए मकर संक्रांति विशेस की कुछ चुनिंदा तस्वीरें लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों को भेज सकते हैं-

मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं ( makar sankranti ki shubhkamnaye )

सूर्य का त्योहार

लाएगा आपके जीवन में

ज्ञान और खुशियों का भंडार

मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार

Happy Makar Sankranti 2026

तन में मस्ती, मान में उमंग,

देखकर सबका अपनापन,

गुड़ में जैसे मीठापन,

हो कर साथ हम उड़ाएंगे पतंग,

और भर लें आकाश में अपने रंग...

हैप्पी मकर संक्रांति 2026

चिक्की की खुशबू, लड्डू की बहार

उत्तरायण का त्योहार आने को तैयार

थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार

मुबारक हो आपको संक्रांति का त्योहार

Happy Makar Sankranti 2026

happy makar sankranti wishes photos images

तिल हम हैं और गुड़ आप,

मिठाई हम हैं और मिठास आप,

साल के पहले त्योहार से हो रही है शुरुआत,

आपको हमारी तरफ से ढेर सारी मुबारकबाद...

हैप्पी मकर संक्रांति 2026

इस साल की मकर संक्रांति

आपके लिए तिल-गुड़ जैसी मीठी

और पतंग जैसी ऊंची

उड़ान लेकर आए

हैप्पी मकर संक्रांति 2026

काट न सके कभी कोई पतंग आपकी,

ना टूटे डोर विश्वास की,

छू लें आप जिंदगी की सारी कामयाबी,

जैसे पतंग छूती है, ऊंचाइयां आसमान की.

Happy Makar Sankranti 2026

happy makar sankranti wishes photos images

बासमती चावल हों और उड़द की दाल,

घी की महकती खुशबू हो और आम का अचार,

दही बड़े की सुगंध के साथ हो अपनों का प्यार,

मुबारक हो आप सभी को खिचड़ी का ये त्यौहार.

हैप्पी मकर संक्रांति 2026

मकर संक्रांति आपके जीवन में नई रोशनी और नई उम्मीदें लेकर आए।

हैप्पी मकर संक्रांति 2026

सूर्यदेव की कृपा से आपके घर में सुख समृद्धि आए।

हैप्पी मकर संक्रांति 2026

जैसे सूर्य उत्तरायण होकर अंधकार मिटाता है,

दुआ है कि ये त्योहार आपकी जिंदगी से हर गम मिटा दे।

हैप्पी मकर संक्रांति 2026

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!