Hindi Newsधर्म न्यूज़happy makar sankranti 2026 top 12 hindi 2 liner wishes sms sayari quotes photo for instagram whatsapp
Makar Sankranti 2026 Wishes: मकर संक्रांति पर दोस्तों को भेजें ये खूबसूरत 2 लाइनर्स, पढ़ें टॉप 12 विशेज

Makar Sankranti 2026 Wishes: मकर संक्रांति पर दोस्तों को भेजें ये खूबसूरत 2 लाइनर्स, पढ़ें टॉप 12 विशेज

संक्षेप:

Happy Makar Sankranti 2026: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। इस खास दिन पर लोग अपनों को बधाई-संदेश देते हैं। आप भी दोस्तों और सगे-संबंधियों को खास अंदाज में आज की बधाई दें और नीचे पढ़ें कुछ चुनिंदा 2 लाइनर्स…

Jan 14, 2026 08:37 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Makar Sankranti Wishes: आज मकर संक्रांति का शुभ दिन है। आज के दिन को नई शुरुआत के रूप में देखते हैं। आज का दिन इसलिए खास होता है क्योंकि सूर्य ग्रह आज के ही दिन धनु राशि से मकर राशि में गोचर करते हैं। इस खास दिन पर स्नान और दान करने की पुरानी परंपरा है। साथ ही लोग अपने सगे-संबंधियों को दोस्तों को इस खास दिन की बधाई देते हैं। आप नीचे कुछ शुभकामना संदेश पढ़ सकते हैं....

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नीचे पढ़ें मकर संक्रांति की टॉप 12 विशेज...

1. तिल-गुड़ की मिठास से मिट जाए जिंदगी का हर गम,

मकर संक्रांति इस बार लाए आपके लिए खुशियों का संगम।

आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।।

2. सूरज की किरणों से रोशन हो अब आपका हर दिन,

मकर संक्रांति के बाद खुशियों के बिना ना हो एक भी दिन।

आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।।

3. पतंग के संग आज उड़ें आपके सपनों की डोर,

मकर संक्रांति पर हो बस खुशियों का शोर।

आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।।

मकर संक्रांति 2026 विशेज

4. तिल की मिठास हो गुड़ की मीठी बात हो

जिंदगी में आपके बस खुशियों की बरसात हो।

आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।।

5. नए सूरज के साथ अब आएगा नया उजाला,

अबसे हर सुबह आपके लिए लाए पल खुशियों वाला।

आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।।

6. हर मुश्किल पीछे छूट जाए आज के दिन,

अबसे ना बीते एक भी पल अपनों के बिन।

आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।।

ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति पर राम मंदिर में लगेगा खास भोग, इन मंदिरों में भी पूरी हुई तैयारी
ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति 2026: महाकालेश्वर मंदिर में खास होगा महाकाल का जलाभिषेक

7. गुनगुनी धूप और पतंगों का है ये त्योहार,

मकर संक्रांति लाए जीवन में खुशियों की फुहार।

आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।।

8. तिल-गुड़ जैसा मीठा रहे आपका स्वभाव,

अब दुखों से पार हो जाए आपकी हर नाव।

आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।।

Happy Makar Sankranti Wishes

9. सूर्यदेव की कृपा सदा बनी रहे साथ,

आज पूरी हो जाए आपके मन की हर बात।

आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।।

10. आपके खुशियों की पतंग आसमान छू जाए,

मकर संक्रांति जिंदगी में अब नई उड़ान लाए।

आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।।

11. अंधेरे दूर हों और जिंदगी में उजाला भर जाए,

मकर संक्रांति हर दिल को प्यारी सी मुस्कान दे जाए।

आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।।

12. धूप, मिठास और अपनों का हो साथ,

आज से जिंदगी में खुशियां थामें आपके हाथ।

आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!