Happy Makar Sankranti Wishes, Photos, :मकर संक्रांति तिल लड्डू जैसी हो मीठी मिले कामयाबी पतंग के जैसी ऊंची, बेस्ट मैसेज
Happy Makar Sankranti 2026 Wishes , Photos , Images : मकर संक्रांति के दिन लोग दान-पुण्य व पूजा-पाठ करते हैं और भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इतना ही नहीं मकर संक्रांति पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। आप भी इन चुनिंदा संदेशों से अपनों को भेज सकते हैं मकर संक्रांति की बधाई-

मकर संक्रांति के दिन भगवान भास्कर 14 जनवरी की रात 9:19 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे और खरमास की भी समाप्ति हो जाएगी। मकर संक्रांति (खिचड़ी) के दिन इस दिन कुलदेवता को काले तिल, अक्षत और गुड़ का भोग लगाया जाएगा। तिलकुट के साथ दही-चूड़ा खाने की परंपरा का भी लोग निर्वाह करेंगे। मकर संक्रांति को खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है। इस दिन लोग दान-पुण्य व पूजा-पाठ करते हैं और भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इतना ही नहीं मकर संक्रांति पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। आप भी इन चुनिंदा संदेशों से अपनों को भेज सकते हैं मकर संक्रांति की बधाई-
पतंगों से सजा है आकाश,
संग लाई है मकर संक्रांति खास।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं 2026
तिल का स्वाद और गुड़ की मिठास,
मकर संक्रांति पर बढ़ाएं अपनापन का एहसास।-मकर संक्रांति की शुभकामनाएं 2026
मकर संक्रांति की भावना आपके हृदय को सकारात्मकता से और आपके दिनों को सफलता से भर दे। सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
सभी को त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं! इस शुभ दिन पर, आइए तिल-गुड़ की मिठास और खुशियों की गर्माहट बांटें।-मकर संक्रांति की शुभकामनाएं 2026
मेरे व्हाट्सएप परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं! आपको रंग-बिरंगी पतंगों, स्वादिष्ट पकवानों और यादगार पलों से भरा दिन मिले। हैप्पी मकर संक्रांति
तिलकुट की खुशबू,
दही-चिवड़ा की बहार,
मुबारक हो आपको,
नए साल का पहला त्योहार।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं 2026
गंगा-यमुना के तट पर भक्तों की भीड़
मांगे सूर्यदेव से आशीर्वाद
यही है मकर संक्रांति के पर्व का उल्लास
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं 2025
इस साल की मकर संक्रांति
आपके लिए तिल लड्डू जैसी हो मीठी
मिले कामयाबी पतंग के जैसी ऊंची
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं 2026
खिचड़ी खाएं खूब, तिल के लड्डू भी खाएं
आपको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां




