Hindi Newsधर्म न्यूज़happy makar sankranti 2026 best wishes message quotes greetings whatsapp status in hindi
Happy Makar Sankranti 2026: इन प्यार भरे संदेशों से अपनों को दें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

Happy Makar Sankranti 2026: इन प्यार भरे संदेशों से अपनों को दें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

संक्षेप:

मकर संक्रांति पर अपनों को तिल-गुड़ की मिठास के साथ शुभकामनाएं भेजना बहुत खास होता है। ऐसे में आप भी इन दिल छू लेने वाले संदेशों को WhatsApp, मैसेज या कार्ड के जरिए भेजें और अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाएं।

Jan 13, 2026 02:09 pm ISTNavaneet Rathaur लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मकर संक्रांति उत्तरायण का पहला और सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश पर मनाया जाता है। यह त्योहार सूर्य देव की कृपा, फसल की शुरुआत, नई उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस दिन लोग खिचड़ी, तिल-गुड़ की लड्डू, रेवड़ी, चिक्की और उड़द की दाल का प्रसाद बनाते हैं। सूर्य देव को अर्घ्य देकर और दान-पुण्य करके हम नए साल की शुरुआत करते हैं। यह पर्व सिर्फ सूर्य की पूजा का नहीं, बल्कि परिवार, दोस्ती, रिश्तों और प्यार की मिठास का भी प्रतीक है। मकर संक्रांति पर अपनों को तिल-गुड़ की मिठास के साथ शुभकामनाएं भेजना बहुत खास होता है। ऐसे में आप भी इन दिल छू लेने वाले संदेशों को WhatsApp, मैसेज या कार्ड के जरिए भेजें और अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1

सपनों को लेकर मन में,

उड़ाएंगे पतंग आसमान में,

ऐसी भरेगी उड़ान मेरी पतंग,

जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग।

Happy Makar Sankranti 2026

2

उगता हुआ सूरज दुआ दे आपको,

खिलता हुआ फूल खुशबू दे आपको,

हम तो कुछ देने के काबिल नहीं,

देने वाला हज़ार खुशियां दे आपको।

Happy Makar Sankranti 2026

3

मीठी बोली, मीठी जुबान

मकर संक्रांति पर यही है पैगाम

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!

4

मुंगफली की खुशबू और गुड़ की मिठास

दिलों में खुशी और अपनो का प्यार,

मुबारक हो आपको, मकर संक्रांति का त्यौहार!

Happy Makar Sankranti 2026

5

मौज-मस्ती और उमंग

अपनों का साथ पा कर झूमे ये मन

हैप्पी मकर संक्रांति

6

काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी,

टूटे ना कभी डोर विश्वास की

छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी,

जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की

हैप्पी मकर संक्रांति

7

तिल हम हैं और गुड़ हैं आप,

मिठाई हम हैं और मिठास हैं आप,

मकर संक्रांति से हो रही है साल की शुरुआत

मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार!

Happy Makar Sankranti 2026

8

सूरज की राशि बदलेगी, बहुतों की किस्मत बदलेगी

यह साल का पहला पर्व होगा, जो बस खुशियों से भरा होगा!

Happy Makar Sankranti 2026

9

तिलकुट की खुशबू,दही-चिवड़ा की बहार,

मुबारक हो आपकोनए साल का पहला त्योहार!

Happy Makar Sankranti 2026

ये प्यार भरे संदेश आप अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को भेजकर मकर संक्रांति का उत्साह दोगुना कर सकते हैं। इस पर्व पर तिल-गुड़ बांटें, खिचड़ी बनाएं, सूर्य को अर्घ्य दें और अपनों को याद करें। मकर संक्रांति सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और प्यार का संदेश है।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!