
Happy Lohri 2026: लोहड़ी पर्व पर तिल-गुड़ की मिठास के साथ प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
लोहड़ी पर्व परिवार, दोस्ती और प्रेम की मिठास का प्रतीक है। लोहड़ी पर प्रियजनों को तिल-गुड़ की मिठास के साथ शुभकामनाएं भेजना बहुत खास होता है। यहां हम आपके लिए 11 सबसे सुंदर और हार्दिक लोहड़ी शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने सगे-संबंधियों को भेज सकते हैं।
लोहड़ी उत्तर भारत का सबसे रंगीन और उत्साही पर्व है, जो फसल कटाई, सूर्य के उत्तरायण होने और ठंड के अंत का स्वागत करता है। इस पर्व पर लोग आग जलाकर तिल, गुड़, रेवड़ी, मक्की की रोटी और मूंगफली चढ़ाते हैं। बच्चे और युवा 'लोहड़ी, लोहड़ी' गाते हुए घर-घर मिठाई मांगते हैं। यह पर्व परिवार, दोस्ती और प्रेम की मिठास का प्रतीक है। लोहड़ी पर प्रियजनों को तिल-गुड़ की मिठास के साथ शुभकामनाएं भेजना बहुत खास होता है। यहां हम आपके लिए 11 सबसे सुंदर और हार्दिक लोहड़ी शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप व्हाट्सएप, मैसेज या सोशल मीडिया पर भेज सकते हैं।
1
लोहड़ी लेकर आए खुशियों की बहार,
अपने संग मिलकर मनाएं त्योहार।
रेवड़ी-गजक से भरें मिठास,
हर दिल झूमे और हर चेहरा मुस्काए खास।
लोहड़ी की ढेर सारी शुभकामनाएं!
2
मीठे गुड़ में मिल गया तिल,
उड़ी पतंग और खिल गया दिल।
आपके जीवन में आए हर दिन सुख और शांति
लोहड़ी की शुभकामनाएं!
3
पॉपकॉर्न की खुशबू, मूंगफली की बहार,
लो आ गया फिर से लोहड़ी का त्योहार।
हर तरफ बिखरी है मस्ती और प्यार,
खुशियों की हो रही है बौछार।
लोहड़ी की ढेर सारी शुभकामनाएं!
4
उत्साह और उमंग से मनाइए लोहड़ी का त्योहार,
इन खास मौकों पर एक साथ आता है पूरा परिवार।
हर मुश्किल से रहें आप बेखबर,
हमारी दुआओं में हो इतना असर।
हैप्पी लोहड़ी!
5
मूंगफली दी खुशबू ते गुर दी मिठास,
मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग,
दिल दी खुशी ते आपनों दा प्यार,
मुबारक होवे तुहानूं लोहड़ी दा त्यौहार।
6
त्योहार नहीं होता कोई भी अपना पराया,
त्योहार वही जिसे सबने मिलकर मनाया।
जैसे मिलता है गुड़ में तिल,
वैसे ही आप भी एक दूसरे के साथ जाओ घुल-मिल।
लोहड़ी की शुभकामनाएं!
7
सूर्य को उसका तेज मुबारक,
दोस्त को उसकी दोस्ती मुबारक,
हमारी तरफ से आपको
लोहड़ी मुबारक।
हैप्पी-लोहड़ी 2026
8
फिर आ गई भंगड़ा पाने की बारी,
लोहड़ी मनाने की कर लो सब तैयारी।
आग के पास सब आओ,
सुंदर-मुंदरिये जोर से गाओ।
लोहड़ी की शुभकामनाएं!
9
मीठी बोली, मीठी जुबान,
ते मीठे ही पकवान, मेरी तरफ से आपको
लोहरी का यही शुभ पैगाम!
10
जैसे-जैसे लोहड़ी की आग तेज हो,
वैसे-वैसे हमारे दुखों का अंत हो,
लोहड़ी का यह प्रकाश,
आपकी जिंदगी को प्रकाशमय कर दे।
लोहड़ी की ढेर सारी शुभकामनाएं!
11
सर्दी की थर्राहट में
मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठास के साथ
लोहड़ी मुबारक हो आपको!
लोहड़ी सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एक भावना है। यह पर्व हमें सिखाती है कि कठिन सर्दियों के बाद भी जीवन में गर्माहट और मिठास लौट आती है। लोहड़ के दिन आग के चारों ओर बैठकर पुरानी बातों को जलाकर नई शुरुआत करने का संकल्प लिया जाता है। इस पर्व पर तिल-गुड़ बांटें, आग जलाएं, गाएं-नाचें और प्रेम बांटें। ये 11 शुभकामना संदेश WhatsApp, मैसेज, कार्ड या सोशल मीडिया पर भेजकर अपने प्रियजनों के चेहरों पर मुस्कान लाएं।





