Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Holika Dahan Wishes Messages Quotes SMS holi badhai sandesh shubhkamnaye

Happy Holika Dahan Wishes : होलिका दहन पर अपनों को भेजें ये संदेश, अच्छाई की जीत हुई…

  • Happy Holika Dahan Wishes : होली सभी के जीवन में प्रेम और खुशियां भरने का अवसर है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। गुरुवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन रात 10.30 बजे के बाद किया जाएगा। इसके बाद रात भर होलिका जलाने का मुहूर्त है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 13 March 2025 10:14 AM
share Share
Follow Us on
Happy Holika Dahan Wishes : होलिका दहन पर अपनों को भेजें ये संदेश, अच्छाई की जीत हुई…

Happy Holika Dahan Wishes : होली सभी के जीवन में प्रेम और खुशियां भरने का अवसर है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। गुरुवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन रात 10.30 बजे के बाद किया जाएगा। इसके बाद रात भर होलिका जलाने का मुहूर्त है। होलिका दहन के बादरंगोत्सव मनाया जाएगा। होलिका दहन गुरुवार की रात भद्रा काल समाप्त होने के बाद होगा। गुरुवार की रात 8.29 बजे पूर्णिमा तिथि आरंभ हो रही है, लेकिन इसपर भद्रा का साया पड़ रहा है। रात 10.29 बजे भद्रा का साया खत्म होने के बाद ही होलिका दहन की जाएगी। इस दिन लोग भक्त प्रह्लाद और होलिका को याद करते हैं। होलिका दहन को छोटी होली भी कहा जाता है। आप भी अपनों को भेजें होली की इन खास मैसेज से हार्दिक शुभकामनाएं, कहें- हैप्पी छोटी होली-

अच्छाई की जीत हुई है,

आज बुराई हार गई है,

देखो होली से एक दिन पहले,

होलिका दहन की शुभ घड़ी आई है.

हैप्पी होलिका दहन

होली जली है बुराई के रूप में,

बचे हैं प्रह्लाद सच्चाई के रूप में,

खुश रहें आप दुनिया में हमेशा ,

होलिका दहन पर यही है कामना.

हैप्पी होलिका दहन 2025

होलिका दहन का पर्व है,

इसमें जला दो अपना घमंड,

नकारात्मकता और जलन,

आओ मिलकर करें नया आगाज...

हैप्पी होली 2025

हे प्रभु आप रहना सदा मेरे मन में,

दूर रहे बुराइयां सदा सबके जीवन से,

होलिका दहन पर यही कामना मेरी,

सुख-शांति हो मेरे देश के कण-कण में.

हैप्पी होलिका दहन 2025

होलिका दहन के साथ ही,

आप सभी के दुखों का नाश हो,

होलिका दहन के पर्व की,

आप सभी को हार्दिक बधाई.

हैप्पी होलिका दहन

छोटी होली का पर्व आपके आंगन को खुशियों के रंग से भर दें,

आप सेहतमंद और प्रसन्न रहें

यही ईश्वर से कामना है...

हैप्पी छोटी होली।

आपको छोटी होली की हार्दिक शुभकामनाएं,

ये पर्व आपके जीवन में खुशियों का अंबार लगाए,

आप दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें।

हैप्पी छोटी होली।

आइए होलिका दहन की अग्नि में नफरत को जलाएं

सबके लिए खुशियां ओर प्रैम मांगे,

जिससे चमन में चारों ओर अमन और शांति का गुलाल रहे।

आप सभी को छोटी होली की बहुत सारी शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें:होली पर भद्रा का साया, दहन आज रात 11.29 बजे के बाद
अगला लेखऐप पर पढ़ें