Happy Holi Wishes in Hindi : शेयर करें ये लेटेस्ट होली की शुभकामनाएं, फोटो मैसेज , SMS और शायरी
- Happy Holi wishes in Hindi , Photos, Images, Pics : ये रहे वो बेस्ट फोटो मैसेज, जिन्हें भेजकर आप घर बैठे अपने प्यारों को शुभकामना संदेश दे सकते हैं।

Happy Holi wishes in Hindi , Photos, Images, Pics : देश भर में पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है। हवाओं में रंग घुल गया है। लोग गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिल रह हैं। दिवाली के बाद होली देश का सबसे बड़ा पर्व है। रंगों के इस त्योहार पर लोग स्नेह के साथ एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं। छोटे हों या बड़े सभी एक दूसरे से होली विश करते हैं। ये रहे वो बेस्ट फोटो मैसेज, जिन्हें भेजकर आप घर बैठे अपने प्यारों को शुभकामना संदेश दे सकते हैं।
Happy Holi 2025 wishes, images, quotes, shayari : मैसेज शेयर कर कहें हैप्पी होली
1. इस होली आपके सभी सपने हो जाएं पूरे
चारों ओर बिखरें खुशियों के रंग
मिले नई सफलता और जीवन हो जाए रंगीन
आपको मेरी ओर से हैप्पी होली 2025!
2. इन रंगों से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी आपकी,
हमेशा महकती रहे यही दुआ हैं हमारी,
कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तो के प्यार की होली
ए-मेरे यार आप सबको मुबारक हो ये होली.
होली की हार्दिक शुभकामनाएं दोस्त!
3. चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार!
4. रंग, उमंग, प्रेम, उल्लास और सामाजिक समरसता के महापर्व होली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन खुशियों के विविध रंगों से परिपूर्ण हो, और सुख, शांति और सद्भावना के आत्मीय रंगों से सराबोर हो।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

5. आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।
6. रीत का पीला, नेह का नीला
हर्ष का हरा, लावण्य की लाली
प्रेम के जल में हमने मिला ली
उस रंग से मैं खुद को रंग दूं
इसको रंग दूं उसको रंग दूं
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
7. होली के खूबसूरत रंगों
की तरह आपको
रंगो भरी, उमंगों भरी,
हार्दिक शुभकामनाएं।
8. ईश्वर आपके जीवन का हर पल रंगीन रखें।
होली खेलई बनेगी, रूठे अब ना चलेगी।
मेरी कहा तू मान नवेली जब बा रंग सनेगी।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

9. हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भर जाए आपकी झोली
आप सबको मेरी तरफ से हैप्पी होली
10. प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग ना जाने जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको होली
11. गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार
हैप्पी होली 2025
12. खा के गुजिया, पी के भंग,
लगा के थोड़ा थोड़ा सा रंग,
बजा के ढोलक और मृदंग,
खेलें होली हम तेरे संग...!
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

13. सतरंग रंग लिए आए होली,
गांव शहर में छाई होली,
रंगों में डूबे साथी सजनी,
होली है और धूम मची है,
भांग की खुमारी छाई है,
तन में मस्ती मन में मस्ती,
होली की मस्ती सब और छाई है...
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
14. लाल गुलाबी रंग है
झूम रहा संसार
सूरज की किरण
खुशियों की बहार
चांद की चांदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
15. तेरे गालों पे जब गुलाल लगा
ये जहां मुझ को लाल लाल लगा
- नासिर अमरोहवी
16. गुझिया की महक आने से पहले
रंगों में नहाने से पहले
होली के नशे में गुम होने से पहले
हम आपसे कहते हैं हैप्पी होली सबसे पहले
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।