Holi Bhai Dooj 2026 Wishes: होली की भाईदूज पर भाई-बहनों को भेजें ये प्यार भरे SMS, सातवां मैसेज है बेहद ही खास
Happy Bhai Dooj 2026 Wishes: आज देश के कई हिस्सों में होली भाईदूज मनाई जाएगी। इस खास मौके पर बहनें भाई का तिलक करते हुए उनके लंबी उम्र की कामना करती हैं। आज अगर आप अपने भाई-बहनों से दूर हैं तो कुछ प्यारे-प्यारे मैसेज भेजकर आप उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं।

Holi Bhai Dooj 2026 Wishes In Hindi: बीते 4 मार्च को देशभर में धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया है। हिंदू धर्म में ये त्योहार बेहद ही खास और पावन माना जाता है। आज का दिन भी महत्वपूर्ण है। आज देश के कई हिस्सों में होली भाईदूज मनाई जाती है। इस खास मौके पर बहनें भाई का तिलक करती हैं। इस दौरान भाई की लंबी उम्र की कामना की जाती है। साथ ही इस दौरान भाई बहनों को भेंट स्वरूप तोहफे देते हैं। आज के दिन अगर आप अपने भाई-बहनों से दूर हैं तो कुछ चुंनिंदा मैसेज भेजकर आप उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं। नीचे पढ़ें होली भाईदूज के लिए 20 सबसे यूनीक और शानदार विशेज-
1. भाईदूज का ये पावन त्योहार हमारे रिश्ते की मिठास को और बढ़ा देता है। भगवान करे तुम्हारी जिंदगी हमेशा खुशियों, सफलता और अच्छे पलों से भरी रहे और तुम ऐसे ही मुस्कुराते रहो। हैप्पी भाईदूज 2026!!
2. मेरे प्यारे-दुलारे से भाई को भाईदूज की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान तुम्हें लंबी उम्र, अच्छी सेहत और हर कदम पर सफलता दे। हैप्पी भाईदूज 2026!!
3. भाईदूज के इस खास मौके पर मैं भगवान से यही दुआ करती हूं कि तुम्हारी जिंदगी हमेशा खुशियों भरी रहे और तुम हमेशा तरक्की के रास्ते चलो। हैप्पी भाईदूज 2026!!
4. बचपन की शरारतें, लड़ाई-झगड़े और फिर साथ में हंसना, खेलना-कूदना...यही तो भाई-बहन के रिश्ते की सबसे प्यारी यादें हैं। हैप्पी भाईदूज 2026!!
5. दुनिया में भाई-बहन का रिश्ता सबसे खास और प्यारा होता है, जिसमें प्यार भी होता है और दोस्ती भी। हैप्पी भाईदूज 2026!!
6. भाईदूज का ये खास तिलक सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि भाई-बहन के प्यार और भरोसे का प्रतीक है। भगवान तुम्हें हमेशा ऐसे ही खुश रखे। हैप्पी भाईदूज 2026!!
7. मेरे भाई तुम हमेशा से मेरी ताकत बने हो। तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो। भाईदूज के इस दिन तुम्हें ढेर सारी खुशियां मिले। हैप्पी भाईदूज 2026!!
8. आज भगवान से मेरी यही प्रार्थना है कि तुम्हारी जिंदगी में कभी भी किसी भी तरह का दुख ना आए। तुम्हारा हर दिन खुशियों से भरा हो। हैप्पी भाईदूज 2026!!
9. भाईदूज का ये प्यारा सा त्योहार हमें याद दिलाता है कि हमारा रिश्ता कितना अनमोल और खास है। हैप्पी भाईदूज 2026!!
10. मेरे प्यारे भाई तुम्हारा साथ हर घड़ी में हमेशा मुझे हिम्मत देता है। तुम्हारी लंबी उम्र की कामना करती हूं। हैप्पी भाईदूज 2026!!
11. भगवान करे कि तुम्हारे सारे सपने पूरे हों और जिंदगी में हर कदम पर तुम्हें सफलता मिले। हैप्पी भाईदूज 2026!!
12. आज भाईदूज का ये तिलक तुम्हारी जिंदगी में खुशियों की नई रोशनी लेकर आए। भगवान करें कि तुम्हारी हर राह आसान बन जाए। हैप्पी भाईदूज 2026!!
13. बचपन से लेकर आज तक तुम हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हो और हर कदम पर मेरा साथ दिया है। तुम हमेशा खुश रहो। हैप्पी भाईदूज 2026!!
14. भाई-बहन का रिश्ता इतना खास और पवित्र होता है कि जिसमें बिना कहे भी दिल की बात समझ में आ जाती है। तुम हमेशा खुश रहो। हैप्पी भाईदूज 2026!!
15. हे भगवान मेरे भाई की जिंदगी में हमेशा खुशियां, सफलता और प्यार बना रहे। आज यही मेरी दिल से निकली हुई एक दुआ है। हैप्पी भाईदूज 2026!!
16. भाईदूज का ये पावन त्योहार हमारे रिश्ते को और मजबूत और प्यारा बना देता है। हमेशा ऐसे ही साथ बने रहना और हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहना। हैप्पी भाईदूज 2026!!
17. इसमें कोई भी शक नहीं है कि हर मुश्किल में जो साथ खड़ा हो वही भाई होता है। तुम हमेशा जिंदगी में आगे बढ़ो। हैप्पी भाईदूज 2026!!
18. भगवान करे आज तुम्हारी जिंदगी को हमेशा-हमेशा के लिए खुशियों के रंग भर दें। तुम्हारा हर एक सपना सच हो। हैप्पी भाईदूज 2026!!
19. भाईदूज के इस शुभ और खास मौके पर तुम्हें ढेर सारा प्यार, खुशियां और सफलता मिले। हैप्पी भाईदूज 2026!!
20. मेरे सबसे प्यारे भाई भगवान तुम्हें हमेशा सुरक्षित और खुश रखे। तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां मिले। हैप्पी भाईदूज 2026!!
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता
वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल
और पढ़ें

