Happy Holi 2026: पिचकारी से बरसा दो रंग और प्यार, मना लो रे भाई होली का त्योहार, इन 11 तरह के मैसेज से भेजें शुभकामनाएं
अगर आप अपने दोस्तों, परिवार, प्रियजनों या ऑफिस कॉलेज के साथियों को होली पर स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो ये 11 नए, ट्रेंडी और दिल छू लेने वाले मैसेज व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या मैसेज बॉक्स में भेजकर उनकी होली और भी रंगीन बना सकते हैं।

कल यानी 4 मार्च 2026 को होली का रंगों भरा त्योहार मनाया जाएगा। होली सिर्फ रंग खेलने का दिन नहीं, बल्कि पुरानी कड़वाहट को भुलाकर नए रिश्तों की शुरुआत करने का मौका है। पिचकारी से रंग बरसाते हुए दिल से दिल तक प्यार बरसाना ही असली होली है। अगर आप अपने दोस्तों, परिवार, प्रियजनों या ऑफिस कॉलेज के साथियों को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो ये 11 नए, ट्रेंडी और दिल छू लेने वाले मैसेज व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या मैसेज बॉक्स में भेजकर उनकी होली और भी रंगीन बना सकते हैं।
1
ये रंगों का त्योहार आया है,
साथ अपने खुशियां लाया है,
हमसे पहले कोई रंग न दे आपको,
इसलिए हमने शुभकामनाओं का रंग
सबसे पहले भिजवाया है…
Happy Holi 2026!
2
रंगों का ये त्योहार, खुशियों की बहार लाए
मीठी-मीठी गुझिया, जिंदगी में मिठास लाए
होली का ये रंगीन पर्व, सबके लिए उल्लास लाए
Happy Holi 2026!
3
गुझिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली
आपको और आपके परिवार को मेरी तरफ से
हैप्पी होली
Happy Holi 2026!
4
सूरज की किरणें
खुशियों की बहार
जिंदगी में मिले सबका प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
Happy Holi 2026!
5
खुशियों से भरा आपका संसार हो
जिंदगी में हमेशा प्यार और बहार हो
आपके संसार में हर रंगों की भरमार हो
मुबारक आपको होली का त्योहार हो
Happy Holi 2026!
6
लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार,
सूरज की किरण, खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार!
Happy Holi 2026!
7
रूठे यार को मनाना है,
इस बार गिले शिकवे मिटाना है,
तो आ गया होली का त्योहार,
आओ गले मिलकर करें नई शुरुआत!
Happy Holi 2026!
8
दिलों को मिलाने का मौसम है,
दूरियां मिटाने का मौसम है,
होली का त्यौहार ही ऐसा है,
रंगों में डूब जाने का मौसम है!
Happy Holi 2026!
9
हवाओ के साथ अरमान भेजा है,
नेटवर्क के जरिये पैगाम भेजा है,
वो हम हैं जिसने सबसे पहले,
होली का राम-राम भेजा है!
Happy Holi 2026!
10
सब रंगों को मिला कर पानी में,
सतरंगी नदियां बहाई है।
कर देंगे सबके चेहरों को लाल,
होली की ऐसी खुमारी छायी है!
Happy Holi 2026!
11
रूठा है कोई तो उसे मनाओ,
आज तो सारी गलती भूल जाओ।
लगा दो ये दोस्ती का रंग आज सब को यारों,
होली मनाओ तो ऐसी मनाओ!
Happy Holi 2026!
होली दूरियां मिटाने का त्योहार है। इन मैसेज को इमोजी के साथ या वॉइस नोट में भेजकर अपने अपनों को बताएं कि भले ही दूरी हो, दिल पास है। एक छोटा सा मैसेज भी रिश्तों में नई ताजगी ला सकता है। इस होली रंगों के साथ-साथ प्यार और मुस्कान भी बांटें। आप सभी को रंगों भरी, मस्ती भरी और खुशियों से लबालब होली की ढेर सारी शुभकामनाएं!
लेखक के बारे में
Navaneet Rathaurसंक्षिप्त विवरण
नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो परिचय और अनुभव
डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष



