Guru Purnima Wishes 2026: इन 10 चुनिंदा मैसेज से भेजें गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Guru Purnima Wishes in hindi 2026: गुरु पूर्णिमा के दिन लोग बड़ों या गुरुजनों के साथ अपनों को मैसेज भेजकर इस खास दिन की बधाई देते हैं। आप भी इन चुनिंदा मैसेज से भेज सकते हैं गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Guru Purnima Wishes 2026: गुरु पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ पूर्णिमा या आषाढ़ी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026, बुधवार को है। कहा जाता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था और उन्होंने इस दिन ही पहली बार मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। महर्षि वेद व्यास को प्रथम गुरु भी माना जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन लोग गुरुजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। अपने गुरु का दिन खास बनाने के लिए लोग गुरु पूर्णिमा पर शुभकामना संदेश भेजते हैं या स्टेटस पर मैसेज शेयर करते हैं। आप भी इन चुनिंदा मैसेज से अपनों और गुरुजनों को भेज सकते हैं गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Guru Purnima Wishes 2026: गुरु पूर्णिमा के लिए 10 बधाई संदेश
- गुरु जी आपसे ही सीखा और जाना है
आपको ही मैंने गुरु माना है
सीख है आपसे कलम चलाना
कमल का मतलब भी आपसे ही जाना है
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
2. गुरु जी आपको नमस्कार है
हम करते हैं आपको बहुत सारा प्यार है
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2026
3. आपने जो हमें सिखाया
और दिया है ज्ञान
वही बढ़ाता है सबके सामने मेरा मान
हे गुरु जी आपको मेरा है प्रणाम
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं 2026
4. माता-पिता ने जन्म दिया है
आपने सिखाई है जीने की कला
ज्ञान दिया है चरित्र और संस्कार का
आपसे ही पाई है सारी शिक्षा
शुभ गुरु पूर्णिमा 2026
5. गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः
गुरुर्देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात् परब्रह्मतस्मै
श्रीगुरवे नमः
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2026
6. करता करे न कर सके
गुरु करे सो होए
तीन लोक नौ खंड में
गुरु से बड़ा न कोई
गुरु पूर्णिमा की आपको बहुत बहुत बधाई 2026
7. गुरु आपके उपकार का
क्या मैं दूं आपको मोल
लाख कीमती है आपका दिया ज्ञान
गुरु भी मेरा है अनमोल
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2026
8. गुरु की डांट में छिपा है जीवन का ज्ञान
आपके प्रति मेरे दिल में है खूब सम्मान
आप देते हैं कई महान इंसान को जन्म
सब लोगों में होते हैं गुरु महान
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं 2026
9. गुरु के बिना ज्ञान नहीं मिलता
ज्ञान के बिना आत्मा नहीं होती
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म
सब गुरु की ही है देन
हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2026
10. गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मेरे गुरु के चरणों में प्रणाम
मेरे गुरु जी की कृपा बनाए रखना
आपके लिए हैं मेरे प्राण
हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2026


