Hindi Newsधर्म न्यूज़happy guru nanak jayanti 2025 top 7 wishes in hindi guru purab aur guru parv ki badhai
Guru Nanak Jayanti Wishes: अपनों को खास अंदाज में यूं भेजें गुरु पर्व की बधाई, देखें टॉप 7 मैसेज

Guru Nanak Jayanti Wishes: अपनों को खास अंदाज में यूं भेजें गुरु पर्व की बधाई, देखें टॉप 7 मैसेज

संक्षेप:

Guru Purab Wishes in Hindi: कल गुरु नानक जयंती यानी गुरु पूरब है। इस खास मौके पर लोग अपने करीबियों और दोस्तों को गुरु नानक जयंती की बधाई देते हैं। कुछ चुनिंदा मैसेज आप नीचे पढ़ सकते हैं और ये बधाई आप अपनों को भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। 

Nov 04, 2025 01:49 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Guru Nanak Jayanti 2025 Wishes: कल यानी 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती हैं। इसे गुरु पर्व या गुरु पूरब के नाम से भी जाना जाता है। सिख कम्यूनिटी के लिए ये दिन बेहद ही खास और पवित्र होता है। इस दिन सिख धर्म के पहले गुरु गुरु नानक साहब का जन्म हुआ था। इस खास मौके पर गुरुद्वारे में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। लोग दूर-दराज से गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचते हैं और वाहे गुरु का आशीर्वाद लेते हैं। वहीं गुरुद्वारे से इस दिन प्रभात फेरी निकाली जाती है। साथ ही इस दिन अखंड पाठ भी होता है और इसके बाद गुरुद्वारे में ही लंगर का आयोजन होता है। इस मौके पर लोग अपनों को गुरु पर्व की बधाइयां भी भेजते हैं। आप भी कल अपनों को गुरु पर्व की बधाई देना चाहते हैं तो नीचे टॉप 10 मैसेज पढ़ सकते हैं...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नीचे पढ़ें गुरु नानक जयंती की विशेज...

1. वाहे गुरु जी का खालसा वह गुरु जी की फतेह,

जो बोले सो निहाल, सत श्रीअकाल।

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।

2. वाहे गुरु आप पर अपनी कृपा बरसाएं

आपको और आपके परिवार को सुखी रखें.

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।

3. इस साल आप जो मांगें वो मिल जाए,

गुरु जी आप पर अब मेहर बरसाएं।

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें:देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा की बधाई के लिए 11 यूनीक मैसेज

4. खालसा का रूप हूं मैं...

खालसा में ही करूं निवास,

आज है गुरु पूरब और हर मन करें आज आस।

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।

5. नानक नाम जहाज है,

जो जपे वो तर जाए।

जो भी आप सोच रहे हैं वो आपका हो जाए।

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।

6. वाहे गुरु आपके चरणों में हम सबका जीवन गुजर जाए,

आपके दिए ज्ञान की पूंजी से हम सबकी झोली अब भर जाए।

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।

7. वाहे गुरु आपके जीवन को रोशनी से भर दें,

आपके सारे दुखों को अब दूर कर दें।

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!