Ganesh chaturthi SMS: इन 20+ चुनिंदा मैसेज से अपनों को भेजें गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ganesh chaturthi SMS in Hindi: गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर लोग अपनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। इसके साथ ही भगवान गणेश की महिमा से भरपूर मैसेज स्टेटस पर भी लगाते हैं। आप भी अपनों को इन खास मैसेज से बधाई भेज सकते हैं या सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

Happy Ganesh chaturthi Wishes 2026
गणेश चतुर्थी शुभकामना संदेश

Happy Ganesh chaturthi SMS and Status 2026: भगवान श्रीगणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी का पावन पर्व आज 14 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन विघ्नहर्ता की पूजा करने से संकटों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इस दिन लोग भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने के साथ ही अपनों को इस खास दिन की बधाई भी भेजते हैं। आप भी 20+ बेस्ट गणेश चतुर्थी मैसेज से अपने प्रियजनों या दोस्तों को शुभकामना भेज सकते हैं।

गणेश चतुर्थी की बधाई के लिए शुभकामना संदेश:

1. भगवान गणेश आपके जीवन के सभी विघ्न और बाधाओं को दूर करें और सुख-समृद्धि लाएं

शुभ गणेश चतुर्थी

2. वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

3. गणेश चतुर्थी पर आपके जीवन में खूब खुशियां आएं

सभी दुख आपके दूर हो जाएं। बोलो- गणपति बप्पा मोरया

4. भगवान गणेश का आपके सिर पर हाथ हो

खुशियां का आपके घर पर वास हो।

5. भगवान श्रीगणेश के साथ आएं रिद्धि-सिद्धि

घर में नहीं रहे किसी चीज की कमी

बोलो- भगवान गणेश की जय

6. बप्पा के आने से आपके जीवन में आए उजाला

नई खुशियों की शुरुआत हो और दूर हो जाए अंधेरा

7. भगवान गणेश आपके दुखों का करें हरण

आपके जीवन को बनाएं मंगलमय

हैप्पी गणेश चतुर्थी

परिवार के लोगों और दोस्तों को भेजें ये खास संदेश:

1. बप्पा का साथ हो

हर मोड़ पर सफलता आपके पास हो

हैप्पी गणेश चतुर्थी 2026

2. भगवान श्रीगणेश की कृपा से आपके सभी कार्य सिद्ध हो जाएं

धूमधाम से आप गणेश उत्सव मनाएं।

3. भगवान गणेश आ रहे हैं लेकर खुशियां हजार

आपके घर में हमेशा बना रहे हंसी और प्यार का माहौल

4. इस गणेश चतुर्थी पर आपको मिले अच्छी सेहत

अपार सफलता और ढेर सारा बड़ों का आशीर्वाद।

शुभ गणेश चतुर्थी

5. भगवान गणेश का आगमन

आपके जीवन में लाए सुख-शांति और समृद्धि का वरदान।

शुभ हो आपके लिए गणेश चतुर्थी का त्योहार।

6. आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

बप्पा आपकी हर मनोकामना को पूरा करें।

7. हर कदम पर गणेश जी का मिले आशीर्वाद

आपकी हर मुश्किल राह हो जाए आसान।

बोलो- गणपति बप्पा मोरया।

गणेश चतुर्थी की बधाई के लिए 2 लाइन वाले संदेश

1. आपके परिवार में हमेशा बनी रहे खुशहाली

इस साल गणेश चतुर्थी पर बप्पा से मेरी यही अरदास

2. गणपति बाप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया!

गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई।

3. बप्पा का प्यार, खुशियां अपार

मुबारक हो आपको गणेश चतुर्थी का पावन त्योहार।

4. आपको और आपके परिवार को गणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।

जय श्री गणेशाय नम:

5. बप्पा का साथ, सिर पर हाथ,

हमेशा बनी रहे खुशियों की बहार।

6. देखो-देखो आया गणेश चतुर्थी का त्योहार

आपके जीवन में आएं खुशियां अपार।

7. गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मुराद

यही है मेरी गणपति महाराज से अरदास

शुभ गणेश चतुर्थी

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़इन 20+ चुनिंदा मैसेज से अपनों को भेजें गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं