Happy Eid Wishes: ईद-उल-फितर पर इन 20 शायरी, मैसेज, फोटो, शेयर कर कहें ईद मुबारक!

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

  • Happy Eid Wishes in Hindi: देश के कई हिस्सों में रविवार शाम को ईद-उल-फित्र का चांद आसमान में नजर आ गया। इसी के साथ रमज़ान का पवित्र महीना संपन्न हो गया और सोमवार को देशभर में ईद मनाई जाएगी।

Happy Eid Wishes: ईद-उल-फितर पर इन 20 शायरी, मैसेज, फोटो, शेयर कर कहें ईद मुबारक!

Happy Eid Wishes in Hindi, ईद-उल-फितर: ईद के चांद के दीदार के बाद रविवार को रमज़ान का पवित्र महीना खत्म हो गया। इस बार रमज़ान का महीना 29 दिन का रहा। हालांकि पिछले साल यह महीना 30 दिन का था। इससे पहले 2022 और 2021 में भी यह पवित्र महीना 30-30 दिन का था। अपनों की मीठी ईद खास बनाने के लिए भेजें ये प्यार भरे शुभकामना संदेश-

ईद-उल-फितर पर इन 20 शायरी, मैसेज, फोटो, शेयर कर कहें ईद मुबारक!

1- ईद-उल-फितर की बेला है नमाज पढ़ते रहिए,

खुदा को हर लम्हा याद करते रहिए,

होगी हर मुराद पूरी इस समय,

बस दूसरों के लिए भी फरियाद करते रहिए।

ईद मुबारक

2- ईद-उल-फितर का ये दिन बड़ा ही खुशी का है,

आपसी मेल मिलाप और हंसी का है।

गले लगाकर भुला दो सब रंजिशें तुम,

ईद का त्योहार तो बस खुशी का है।

आप सबको ईद-उल-फितर मुबारक हो

3- आई है ईद ,

महबूब की आज फिर होगी दीद।

हुजूर की याद आ रही वो सीख,

भाईचारे का नाम है ईद ।

आप सबको ईद-उल-फितर मुबारक हो

4- इस्लाम में है ईद-उल-फितर का ऊंचा मकाम,

प्रेम का यह देती है पैगाम।

करो आज सब एक दूसरे को सलाम,

रहमतें बेशक नाजिल होगी तमाम।।

5- मुबारक हो आपको ईद, हम यही कहते हैं,

ये सच है कि हम आपके दिल में रहते हैं।

खुशियों की सौगात लेकर आया है ये दिन,

दिल से हम आपको ईद-उल-फितर मुबारक कहते हैं।।

आप सबको ईद-उल-फितर मुबारक हो

6- ईद-उल-फितर की खुशी में गरीबों का ख्याल रखना,

जकात के माल में अपना भी माल रखना।

हो जाएगा अल्लाह राज़ी इस अमल से यारों,

ईद के दिन जरूरतमंदों का ख्याल रखना।।

7- मुबारक नाम है तेरा,

मुबारक ईद-उल-फितर हो तुझको,

जिसे तू देखना चाहे उसी की दीद हो तुझको,

ईद मुबारक!

8- मुबारक मौका अल्लाह ने अतह फरमाया,

एक बार फिर बंदगी की राह पे चलाया,

अदा करना अपना फर्ज़ तुम खुदा के लिए,

ख़ुशी से भरी हो ईद-उल-फितर आपके लिए!

ईद मुबारक

9- देखे ईद आई है,

साथ खुशियां हजार लायी है,

चले भी आओ एक लम्हे के लिए,

हम भी मनाएं के ईद-उल-फितर आई है

ईद-उल-फितर मुबारक

10- ईद लेकर आती है, ढेर सारी खुशियां,

ईद मिटा देती है, इंसान में दुरियां,

ईद है खुदा का एक नया तबरोक,

इसी लिए कहते हैं सब ईद-उल-फितर मुबारक!

11- आओ मिलें आज ईद-उल-फितर का दिन है,

मुसर्रतों मस्करहतों दीद का दिन है,

गिले भुलाएं, दिलों को साफ अब कर लें,

रंजीशों को मिटाएं के सात-ए-सईद का दिन है,

ईद-उल-फितर मुबारक!

12- चांद का जब दीदार हो,

सभी अपने तुम्हारे साथ हों,

हम हमेशा मांगते हैं दुआ आपके लिए,

इस बार हमारी दुआ स्वीकार हो।

13- सुबह की अजान सुनकर पैगाम भेजा है

पैगाम में सम्मान और प्यार भेजा है,

ईद के इस पाक पर्व में,

हमने आपको प्यार भरा मुबारकबाद भेजा है।

14- ईद का दिन आया है,

संग ये अपने बरकत लाया है,

हमेशा खुश रहो तुम कुछ ऐसे,

जैसे तुमने खुदा को पाया है।

15- अपनी सांसों में अल्लाह का नाम बसा लो,

उसकी इबादत को अपना काम बना लो,

दिल में सबके लिए प्यार जगा लो,

बुराई से चार कदम दूरी बना लो।

16- फरियादों की झोली कभी खाली नहीं जाएगी,

अल्लाह का नाम लेने से हर मुराद पूरी हो जाएगी,

पढ़ते रहिए नमाज हर दिन,

हर सांस में खुशियां रम जाएगी।

17- इस ईद हो आपकी मुराद पूरी,

कभी न रहे कोई ख्वाहिश अधूरी,

परिवार में सभी के बीच प्यार बढ़े,

न आए कभी एक-दूसरे के बीच दूरी।

18- ईद के दिन फरियाद खाली नहीं जाती,

नमाज पढ़कर वक्त की बर्बादी नहीं होती,

यही तो समय होता है खुशियां बांटने का,

इस समय दिल में नफरत रखी नहीं जाती।

19- ईद की मुबारकबाद,

तुम रहो हमेशा आबाद,

कभी गम न आए तुम्हारे जीवन में,

ऐसी करता हूं खुदा से मैं फरियाद।

20- चांद की रोशनी बिखर गई है आसमान में,

खुशियों का माहौल है सारे जहान में,

हर कोई अल्लाह की इबादत कर रहा है,

ऐसी बरकत छाई है ईद में।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!