Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Diwali Wishes 2025 Best Top 10 Latest Messages Status SMS Greetings Shayari and Quotes for Deepawali
Happy Diwali Wishes: इन 10 लेटेस्ट मैसेज व शायरी से भेजें दीपावली की शुभकामनाएं, आज अपनों से कहें-'हैप्पी दिवाली'

Happy Diwali Wishes: इन 10 लेटेस्ट मैसेज व शायरी से भेजें दीपावली की शुभकामनाएं, आज अपनों से कहें-'हैप्पी दिवाली'

संक्षेप:

Diwali Wishes in Hindi: दिवाली के दिन लोग मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। दिवाली का दिन अपनों के लिए शुभ बनाने के लिए इस पावन पर्व की बधाई भी देते हैं। आप भी इन लेटेस्ट मैसेज से भेजें दिवाली की शुभकामनाएं।

Mon, 20 Oct 2025 08:58 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Happy diwali wishes 2025, Deepawali shubhkamna sandesh: रोशनी व हर्षोल्लास का त्योहार दिवाली हर साल कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल दिवाली 20 अक्तूबर, सोमवार को है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम 14 वर्षों का वनवास पूरा करके और लंकापति रावण का वध करके अयोध्या वापस लौटे थे। इस दिन अयोध्यावासियों ने पूरे नगर को दीयों से सजाकर प्रभु का स्वागत किया था। तब से आज तक दिवाली मनाने की परंपरा है। दिवाली के दिन अपने घरों की साज-सज्जा करते हैं और दीयों को लगाते हैं, इसके साथ ही दिवाली के पावन पर्व की अपनों को शुभकामनाएं भेजते हैं। आप भी इन 10 चुनिंदा मैसेज से भेजें दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1. दिवाली आए तो दीप जलाएं,

धूम धड़ाका, छोड़ा पटाखा,

जली फुलझड़ियां सबको भाए

आपको दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें:21 अक्टूबर को दिवाली मनाना क्यों नहीं है उचित? जान लें ज्योतिषाचार्य का मत

2. आंगन में रंगोली बनाएं

घर के द्वार पर दीये जलाएं

सुख-समृद्धि आपके घर को आए

आपको दीपावली की शुभकामनाएं!

3. दीवाली आई, संग खुशियां लाई

मैसेज का हमारे अब कर दो रिप्लाई

क्योंकि इसी में है आपकी भलाई

देखो आपके चेहरे पर अब है मुस्कान आई।

Happy Diwali 2025

4. गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है

सितारों ने गगन से पैगाम भेजा है

शुभ हो आपको ये दीवाली

हमने तहे दिल से ये आपके लिए पैगाम भेजा है

हैप्पी दीवाली 2025

5. मां लक्ष्मी का साथ हो,

सरस्वती का हाथ हो,

घर में गणेश का निवास हो,

और मां दुर्गा के आशीर्वाद से,

आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।

ये भी पढ़ें:दिवाली कल, जानें गणेश-लक्ष्मी पूजन मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री लिस्ट, भोग, मंत्र

हैप्पी दीवाली 2025

6. दीये की रोशनी और अपनों का प्यार,

पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार ,

मुबारक हो दीवाली का त्योहार

हैप्पी दिवाली 2025

7. दीयों की रोशनी से, सारा अंधेरा दूर हो जाए

दुआ है आप जो चाहो, वो सब कुछ मंजूर हो जाए

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 2025

8. खुशियां आपके घर को आएं

दीपों का उत्सव है

आपको बुराइयों से बचाए

आपको दिवाली 2025 की शुभकामनाएं

9. दीप जगमगाते रहें,

सबके घर झिलमिलाते रहें,

साथ हों सब अपने,

सब यूं ही मुस्कुराते रहें।

दिवाली की शुभकामनाएं 2025

10. प्यार की बंसी बजे

प्यार की बजे शहनाई

खुशियों के दीप जले

दुख कभी न ले अंगड़ाई

दिवाली की शुभकामनाएं 2025

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़ी खबरें देखती हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वालीं सौम्या ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में पीजी किया है। अपने करियर की शुरुआत हैदराबाद स्थित एक लोकल न्यूज पोर्टल से की और उसके बाद जनसत्ता, क्विंट हिंदी और जी न्यूज होते हुए पिछले चार सालों से लाइव हिन्दुस्तान में हैं। सौम्या पत्रकारिता जगत में पिछले सात सालों से कार्यरत हैं। नई जगहों पर घूमना, भजन सुनना और नए लोगों से जुड़ना बहुत पसंद है। बाकी वक्त बेटी के साथ सपने देखने में बीतता है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!